Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “भारत रूस-यूक्रेन युद्ध का शांति से हल चाहता है जो केवल बातचीत से ही निकल सकता है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में युद्ध का आज 42वां दिन है और इस बीच रूसी सेना ने अपने हमले तेज कर दिए है। अब वहां के नागरिकों की भी इस हमले में बड़ी संख्या में जान जा रही है। इस मामले पर आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान दिया है। जयशंकर ने कहा है कि भारत इस युद्ध का शांति से हल चाहता है जो केवल बातचीत से ही निकल सकता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, संघर्ष के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस युग में संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही उत्तर है। मंत्री ने कहा कि अगर भारत दोनों देशों में इसके समाधान में कुछ कर सकता होगा तो वह जरूर अपनी भूमिका निभायगा।

मंत्री ने कहा कि कई सांसदों ने बूचा में हुई घटना को उनके समक्ष रखा है और वह भी इन रिपोर्टों से बहुत परेशान हैं। जयशंकर ने कहा कि हम वहां हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं और यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और हम एक स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।

विदित रहे कि रिपोर्टों के अनुसार कीव शहर के पास बूचा शहर में बड़ी संख्या में लाशों का ढेर मिला है। वहां के मेयर का कहना है कि यहां एक सामूहिक कब्रगाह भी मिला है जहां से 280 से ज्यादा लोगों की लाशें बरामद की गई हैं जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सैकड़ों नागरिकों को सड़कों पर, उनके घरों के पास और सामूहिक कब्रों में मृत पाया गया।

वहीं इस मामले में रूस की चारों तरफ से आलोचना हो रही है और पश्चिम से मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों को भी बढ़ा दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!