Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देख उड़ जायेंगे होश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023, मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस का ये इंतजार खत्म होने की घडिय़ां भी नजदीक आ गई हैं. दरअसल फिल्म इस दिवाली बड़े पर पर रिलीज हो जाएगी. इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ‘टाइगर 3’ का धांसू टीजर भी रिलीज कर दिया है. ‘टाइगर 3’ का टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है. टीजर से ये अंदाजा हो गया है कि सलमान खान की ये फिल्म कितनी दमदार है।

‘टाइगर 3’ के टीजर में एक बार फिर कैटरीना और सलमान खान को स्क्रीन शेयर करते देख फैंस की खुशा का ठिकाना नहीं है. इससे पहले ये जोड़ी टाइगर फ्रेंचाइजी की प्रीक्वल में भी नजर आई थीं. टीजर की शुरुआत सलमान खान की दमदार आवाज से होती है। सलमान खान कहते है मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है. पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं।

इसके साथ ही सलमान खान का दमदार लुक रिवील होता है. टीजर में आगे अविनाश सिंह राठौड़ यानी सलमान खान कहते हैं 20 साल अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया. बदले में कुछ नहीं मांगा पर आज मांग रहा हूं…आज आप सबको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है. टाइगर गद्दार है. टाइगर दुश्मन नंबर वन है तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं.मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था। गद्दार या देशभक्त…जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद…1मिनट 43 सेकंड का टीजर वाकई रौंगटे खड़े कर देता है।

वहीं ‘टाइगर 3’ के टीजर रिलीज से पहले सलमान खान ने मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर के साथ ‘टाइगर 3’ को लेकर पोस्ट किया है. तस्वीर में सलमान खान की सिर्फ आंख नजर आ रही है और उस पर लिखा है टाइगर का मैसेज कल होगा आउट. वहीं तस्वीर को पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है,  एक मैसेज देता हूं…कल, टाइगर का मैसेज कल 11 बजे सुबह. ‘टाइगर 3’  दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘टाइगर 3’  की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी दमदार एक्टिंग करते नजर आएंगे। इरमान इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे, फिलहाल फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

फिल्म में सलमान खान को एजेंट टाइगर के रूप में एक जरूरी मैसेज देते हुए दिखाया जाएगा। सलमान खान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के ओजी हैं और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को बड़ा बनाने में अहम रोल प्ले किया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। ऑडिंयस अब इस यूनिवर्स के तीन सुपर-जासूसों की लाइफ स्टोरी के बारे में जानने के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं! तो, टाइगर 3, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं को फॉलो करती है और  एक शानदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने का भी वादा करती है जिसे लोगों ने पहले स्क्रीन पर नहीं देखा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!