Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
मनोरंजन

NCB के हाथ लगा आर्यन ख़ान संग डेब्यू एक्ट्रेस से चैट का सबूत

नई दिल्ली,  बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान बीते काफी वक्त से ड्रग्स मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज यानी 20 अक्टूबर को आर्यन ड्रग्स मामले की सुनवाई होनी है। हर किसी की नजरें आज आर्यन केस और उसके फैसले पर टिकी हुई हैं। 14 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट (NDPS Court) ने इस केस में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई को 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में बंद हैं। इसी बीच आर्यन केस में बॉलीवुड की एक डेब्यू एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है।

आर्यन ख़ान ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामला में एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, ‘मुंबई एनसीबी का कहना है कि उसने आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट कोर्ट में जमा कर दी है। पुलिस को ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट मिली है जो कथित तौर पर आर्यन खान और एक डेब्यू एक्ट्रेस के बीच है: NCB।’

आपको बता दें कि एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोव जा रहे एक क्रूज से रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। 3 अक्टूबर को गिरफ़्तारी के बाद आर्यन की ज़मानत पर पहली सुनवाई 4 अक्टूबर को हुई थी जहां कोर्ट ने उनकी अर्जी ख़ारिज करते हुए अगली तारीख 7 अक्टूबर की दी थी। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने फिर से उनकी ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस बीच आर्यन के वकील ने अंतरिम बेल के लिए भी अर्जी डाली, लेकिन उस पर अभी तक कोई नतीजा नहीं आया है। आर्यन को जेल में लगभग एक हफ़्ते से ज्यादा हो चुका है। देखना होगा कि आज उन्हें रिहाई मिलती है या नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!