Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे। भाजपा भारी बहुमत हासिल करेगी। भाजपा के खाते में आया हर एक वोट सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को यमुनानगर में अम्बाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बन्तो कटारिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की तरह ही यमुनानगर के कण-कण में भगवान शिव का वास है। उन्होंने आगामी 25 मई को श्रीमती बन्तो कटारिया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की गारंटी है कि 2047 तक भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और पूर्ण विकसित देश बनकर सामने आएगा। प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में आज दुश्मन देश भी नतमस्तक नजर आते हैं। भारत की सेना दुश्मन देश में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। बीते 10 वर्षो में कांग्रेस के 60 वर्षो के कार्यकाल से भी अधिक विकास कार्य किए गए हैं। नीयत और नीति सही हो तो निर्णय और नतीजे भी सही आते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाईवे, सात नए आईआईटी, 15 नए एम्स, सात आईआईएम, 390 विश्वविद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। विश्व स्तरीय परियोजनाएं भारत की पहचान बन चुकी हैं । प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनके लिए समर्पित होकर प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया है। इसके साथ ही गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का हर व्यक्ति योजनाओं का लाभार्थी है। *प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा गूंज रहा है।

विपक्ष पर भी तीखे प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। 2014 से पहले हर दिन एक नया घोटाला सामने आता था, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण घोटालेबाज या तो जेल में है या फिर बेल पर है। सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर प्रधानमंत्री के खिलाफ गठबंधन बनाकर झूठ और भ्रम फैलाने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था। आज कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती है क्योंकि इनकी आस्था बाबरी मस्जिद वालों के वोट बैंक के साथ है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म के खिलाफ साजिश चल रही है यह लोग हमारा हक छीनकर अपने चहेते समुदाय को लाभ देना चाहते हैं।

सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश, विधायक घनश्याम अरोड़ा, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बन्तो कटारिया, मेयर मदन चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!