Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

हर बार सीने में दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, हो सकती है फेफड़ों से जुड़ी बीमारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2024, गुरूवार, देहरादून। आमतौर पर हार्ट अटैक का सबसे बड़ा संकेत सीने में दर्द होना होता है। लेकिन सीने में दर्द केवल हार्ट अटैक हो ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि कई मामलों में यह बात सामने आई है कि सीने में दर्द की समस्या का कनेक्शन फेफड़ों से भी हो सकता है और इसके कारण हार्ट अटैक से भी गंभीर स्थिति हो सकती है।तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सीने में दर्द फेफड़ों की किस बीमारी की ओर संकेत करता है और हमें इससे कैसे बचना चाहिए।

साधारण सीने में दर्द हो सकता है पल्मोनरी एम्बोलिज्म
पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक फेफड़ों की स्थिति है, जिसमें लंग्स में ब्लड क्लॉट बन जाते हैं. यह फेफड़ों की आर्टरी में ब्लड सर्कुलेशन को रोकते हैं. ज्यादातर ब्लड क्लॉट पैरों की नसों से शुरू होकर फेफड़ों तक जाता है और यह स्थिति काफी गंभीर होती है. अगर किसी को बार-बार सीने में दर्द हो रहा है, सांस लेने में तकलीफ है, चलने फिरने या बोलने में सांस फूलती है या दिक्कत होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि यह लंग्स क्लॉटिंग के कारण हो सकता है।

फेफड़ों में क्लॉटिंग के लक्षण
फेफड़ों में क्लॉटिंग होने के सामान्य लक्षणों में सांस लेने में कठिनाई होना, सीने में दर्द होना, बेहोश हो जाना, हार्टबीट का कंट्रोल न रहना, तेज दिल का धडक़ाना, पसीना आना, बुखार आना और पैरों में सूजन होना आम है।

लंग क्लॉट और हार्ट अटैक में अंतर
लंग्स क्लॉट की कंडीशन में आपको ऐसा महसूस होगा जैसे दिल का दौरा पड़ रहा हो, इसमें दर्द अक्सर तेज होता है और जब आप गहरी सांस लेते हैं तो दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं खाते, छींकते या झुकते समय भी फेफड़े या सीने में अजीब सा दर्द होता है।

लंग्स क्लॉट से कैसे बचें
अब बात आती है कि लंग्स क्लॉट से कैसे बचा जा सकता है, तो इससे बचने के लिए आपको एक बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है, फिजिकली फिट और एक्टिव रहना चाहिए. स्मोकिंग से बचना चाहिए, लंबे समय तक क्रॉस करके नहीं बैठना चाहिए, टाइट फिटिंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए और वजन को नियंत्रित करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!