Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

इस जिले में तैयार हो रहे हैं एवरेस्ट विजेता, अब तक 12 ने किया एवरेस्ट का आरोहण

उत्तरकाशी: हिमालय की गोद में बसे उत्तरकाशी जिले की पहचान देश-दुनिया में गंगा-यमुना के उद्गम को लेकर है। लेकिन, अब यहां से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वालों की गंगा भी निकलने लगी है। उत्तरकाशी जिले में एवरेस्ट विजेताओं की संख्या 12 पहुंच चुकी है। इनमें भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला समेत चार महिलाएं भी शामिल हैं।

यूं तो उत्तरकाशी जिले के भूगोल में यहां के लोगों को हर दिन पर्वतारोहण जैसी स्थितियों से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन, अब उन्हें ट्रैकिंग और पर्वतारोहण अभियान भी सामान्य-सी बात लगने लगे हैं। यही वजह है कि स्थानीय पर्वतारोही उत्तरकाशी से लगे गंगोत्री हिमालय की कई चोटियों का आरोहण कर चुके हैं।
लेकिन, एवरेस्ट पर उनके कदम पहली बार तब पड़े, जब 23 मई 1984 को नाकुरी गांव की बछेंद्री पाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का आरोहण किया। भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता होने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इसके बाद तो बछेंद्री यहां के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं।

वर्ष 1993 में नाकुरी गांव की सविता मर्तोलिया व उत्तरकाशी की सुमन कुटियाल और वर्ष 2005 में हर्षिल के भगत सिंह ने बीएसएफ की टीम के साथ एवरेस्ट का आरोहण किया। लेकिन, जिले के लिए वर्ष 2009 एवरेस्ट ईयर रहा। इस वर्ष लदाड़ी के विश्वेश्वर सेमवाल (विष्णु), बोंगा गांव के दशरथ सिंह रावत, कोटियाल गांव के खुशाल सिंह राणा, धराली गांव के सतल सिंह व कोटी गांव के विनोद गुसाईं ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया।

इसी तरह 2018 का साल भी उत्तरकाशी के लिए खास साबित हो रहा है। 22 मई 2018 को नाकुरी के संदीप टोलिया, नाल्ड की पूनम राणा और बाड़ाहाट के रवि चौहान ने एवरेस्ट का आरोहण किया। इसके अलावा उत्तरकाशी में ऐसे भी पर्वतारोही हैं, जो किन्हीं कारणों से एवरेस्ट का आरोहण नहीं कर पाए।

इनमें हर्षमणि नौटियाल, पुराली गांव के लक्ष्मण सिंह राणा, चंद्रप्रभा एतवाल, डॉ. हर्षवंती बिष्ट, हर्षा रावत, पोखरी गांव के लक्ष्मण ङ्क्षसह नेगी, विमला नेगी, भागवत सेमवाल आदि पर्वतारोही प्रमुख हैं।

जागररुकता से आगे आ रहीं हैं प्रतिभाएं

भारत की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के अनुसार उत्तरकाशी पहाड़ों की गोद में बसा है और यहां का जनजीवन भी पहाड़ के जैसा ही है। पहले लोगों में जागरुकता नहीं थी, लेकिन अब जागरुकता बढऩे से छिपी हुई प्रतिभाएं बाहर आ रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!