Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

बारिश के बाद भी उमड़ रहा कांवड़ियों का रेला, हर तरफ बम-बम भोले की गूँज

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, हरिद्वार। कई दिनों से हो रही बारिश के बाद भी हर तरफ बम-बम भोले की गूंज और दूर-दूर तक कांवड़ियों का रेला उमड़ रहा है। पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है। शिवभक्त बारिश के बीच लगातार अपने गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं। डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे हैं। भारी भीड़ से बिरला पुल और चंडी घाट के बीच भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हरकी पैड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वहीं, कांवड़िये हाईवे से होते हुए दोपहिया वाहन वाले कांवड़िएये शहर के अंदर आने का प्रयास करते हैं। जिसको लेकर पुल जटवाड़ा, सिंहद्वार चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, पंतद्वीप, खड़खड़ी सूखी नदी, डामकोठी आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिन पर कांवड़ियों को रोक दिया जा रहा है।

उन्हें शहर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है जबकि स्थानीय लोगों को वाहनों के नंबर देखकर अंदर भेजा जा रहा है। गुरुवार को धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़िये गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवें दिन 22 लाख 25 हजार, छठे दिन 32 लाख 40 हजार, सातवें दिन 45 लाख 10 हजार, आठवें दिन 57 लाख 20 हजार शिवभक्तों ने गंगाजल भरा। बुधवार को नौवें दिन 67 लाख कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हुए। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए डाक कांवड़िए और पैदल कांवड़ लेकर शिवभक्त रवाना होते रहे।

शिवभक्त कंधे पर जल और डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों पर जमकर झूम रहे हैं। बाईपास भक्ति गीतों से गुंजायमान होने के साथ ही भगवामय नजर आ रहा है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने नगला इमरती से होते हुए लक्सर से हरिद्वार इन वाहनों को गुजार रही है। कांवड़ मेले के तीन दिन शेष बचे हैं। लाखों डाक कांवड़ियों का रैला हरिद्वार में पहुंच चुका है। अभी हाईवे की एक पूरी साइड डाक कांवड़ियों के हवाले हैं। डाक कांवड़ियों की भीड़ को संभालते हुए आगे भेजना चुनौती भरा रहेगा। ऐसे में मेले के तीन दिन तक पुलिस की अग्निपरीक्षा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!