Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

एमपी इंटर कॉलेज, रामनगर में “नशा मुक्त भारत अभियान-2.0” के अंर्तगत निबंध लेखन, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2022, मंगलवार, रामनगर/हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी के निर्देशन पर मंगलवार को एमपी इंटर कॉलेज, रामनगर में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंर्तगत समाज कल्याण विभाग द्वारा निबंध लेखन, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी साथ ही बच्चों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने निबंध लेखन में 25 बच्चों ने चित्रकला में व 25 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। चित्रकला में 15 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार व अन्य प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले मानसिक रोगों के बारे में चर्चा की।

प्रतियोगिता में मीमांसा मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर रामनगर की मनोवैज्ञानिक कोमल शर्मा ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी साथ ही नशे से होने वाले मानसिक रोगों के संदर्भ में बच्चों से चर्चा की व भविष्य में नशा न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग व प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं व स्कूल के शिक्षकों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मीमांसा मेंटल हेल्थ के काउंसलर मोहम्मद रजब, वॉलिंटियर यामिनी तिवारी, रंजना, आकाश आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!