Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

लखनऊ में पर्यावरणविद् डॉ० अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, लखनऊ। दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के हाथों पद्मभूषण पुरस्कार ग्रहण करने के एक दिन बाद बुधवार को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक पर्यावरणविद् डॉ० अनिल प्रकाश जोशी को लखनऊ में ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। उत्तराखंड महापरिषद के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा अनिल प्रकाश जोशी को यह सम्मान प्रदान किया।

उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, संस्कृति, कला, पर्यावरण व विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक उत्तराखंडी को यह सम्मान प्रदान करती है। बुधवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सम्मान प्रदान करते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ० जोशी के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतीय की इच्छा होती है कि उत्तराखंड जाकर चारधाम के दर्शन करुं, गंगा नहाऊं। स्वाभाविक है कि उसके पर्यावरण की रक्षा केवल उत्तराखंडियों की ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की जिम्मेदारी है। इस दिशा में डा जोशी का अभियान आज ऊंचाइयों तक पहुंचा है। केंद्र सरकार ने कदम-कदम पर उनके प्रयासों के लिए सम्मान दिया और यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है।

पद्मभूषण डॉ० जोशी ने कहा कि सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सभी राज्यवासियों का है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड के लोग प्रमुख स्थान रखते हैं और दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि हवा, मिट्टी व पानी को देवतुल्य माना जाता है। इनकी देवतुल्यता को वह एक नए आयाम और सम्मान के साथ देश-दुनिया के सामने रखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!