Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ – बीते 24 घंटों में दक्षिण कश्मीर में मारे गए 9 आतंकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून, 2020, सोमवार। घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ शोपियां के पिंजोरा इलाके में चल रही है। पुलिस और सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया। जम्मू- श्मीर पुलिस के अनुसार शोपियां के पिंजोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि रविवार को भी शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। बीते 24 घंटों में दक्षिण कश्मीर में मारे गए आतंकियों की संख्या नो हो गई है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे जाने की जानकारी हैं। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन चलाया था। भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के पिंजोरा इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पिंजोरा इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबल के जवान इलाके की छानबीन कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को भी शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था।

 गौरतलब है कि रविवार को भी दक्षिण कश्मीर में शोपियां के रेबन इलाके में पांच आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। सूचना के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई और इलाके की घेराबंदी कर दी। भारतीय जवानों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन से इलाके में छुपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि काफी देर चली फायरिंग के बाद दो कमांडरों सहित पांच आतंकवादी मारे गए।

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के दामल हंजिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। मुठभेड़ को देखते हुए कुलगाम और शोपियां जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिले में कल हुई मुठभेड़ में सेना ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को मार गिराया था। नौ घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से तीन एके-47 राइफल, दो पिस्टल व गोला-बारूद बरामद किया गया था।

बता दें कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर भी दे रही है। वहीं खुफिया सूचना के आधार पर सेना, आतंकियों और पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को नाकाम कर रही है।

आतंकियों के छिपे होने पर तलाशी अभियान चलाया

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रविवार को सेना व सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर दो स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के गसू व वासू इलाकों में घरों को खंगाला था। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने इन इलाकों के सभी रास्ते सील कर गहन तलाशी ली, लेकिन आतंकियों का कोई पता नहीं लगा था। पुलिस ने शनिवार को पुलवामा से दो ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर आतंकियों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!