Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू के सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू आगमन से दो दिन पूर्व जम्मू के सुंजवां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। एक जवान भी बलिदान हो गया है जबकि छः जवान घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4:25 बजे आतंकियों ने चट्ठा कैंप के समीप सीआइएसएफ की बस पर अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया। बस में 15 सीआइएसएफ के जवान सवार थे। इस हमले के तुरंत बाद दोनों आतंकी छिप गए। इस हमले के उपरांत आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई और पांच घंटों के उपरांत दोनों को ढेर कर दिया गया।

सुंजवां में जारी मुठभेड़ के उपरांत जम्मू शहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित नाकों से हर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। सुंजवां में जारी मुठभेड़ में सीआइएस के एक एएसआइ एसपी पाटिल बलिदान हो गए हैं। मुठभेड़ में 6 घायल जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इनकी पहचान हैड कांस्टेबल बलराज सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी बलोट कठुआ, एसपीओ साहिल शमा्र पुत्र रोमेश चंद्र निवासी ज्यौड़ियां अखनूर, हैड कांस्टेबल प्रमोद पात्रा पुत्र लक्ष्मी धर पात्रा निवासी ओडिशा, सीआइएसएफ का कांस्टेबल आमिर सोरना पुत्र सुशील सोरान निवासी असम, सीआइएसएफ कांस्टेबल बिट्टल और हैड कांस्टेबल सीआइएसएफ आर नितिन निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सुंजवां क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

सुंजवां और बठिंडी के आसपास के इलाकों में स्थित स्कूलों को भी बंद करवा दिया गया है। क्षेत्र में स्थित जोधामल स्कूल की प्रबंधन कमेटी ने इसे आज बंद रखने का फैसला किया है। इसी बीच जम्मू के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 10 प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखने का आदेश जारी किया है। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल सुंजवां, हाई स्कूल बठिंडी, आइडीपीएस सुंजवां, आरएम पब्लिक स्कूल चौआदी, हाई स्कूल चौआदी, दून स्कूल, डीएस हेरिटेज, बिरला ओपन माइंड स्कूल, ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल और जीपीएस चौआदी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुंजवां के जलालाबाद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके उपरांत तलाशी अभियान के दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया और फायरिंग जारी रखी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि अधिकारिक रूप से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। चूंकि आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जम्मू दौरा भी है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पहले से ही प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।

विदित रहे कि स़ुंजवा में 10 फरवरी 2018 को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड हुई थी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। उस समय आतंकियों ने सुंजवां में आर्मी कैंप में घुसकर अचानक हमला कर दिया था। इस मुठभेड़ में छह जवान बलिदान हो गए थे जबकि एक नागरिक भी मारा गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!