Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम : अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ – 3 आतंकवादी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार। जम्मू-कश्मीर में सीमा की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम बना दिया है। रात के अंधेरे में गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के इरादे से पाकिस्तान ने देर रात अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। परंतु सतर्क भारतीय जवानों ने न सिर्फ पाकिस्तानी सैनिकों की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया बल्कि घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों इस ओर आने से पहले ही ढेर कर दिया। हालांकि दो आतंकवादी इस बीच बचकर निकल भागे। वहीं पाकिस्तान की इस गोलीबारी में हमारे चार जवान घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है।

नए जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात और यहां का शांत माहौल हमारे दुश्मन पड़ोसी देश को रास नहीं आ रहा है। वह यही साजिशें रचने में लगा हुआ है कि किसी तरह आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करवाया जाए ताकि दमतोड़ रहे आतंकवाद को फिर से बढ़ावा मिले। आतंकी हमलों में वृद्धि लाए जाए। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही पाकिस्तानी सैनिकों व गुलाम कश्मीर में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं के इन मंसूबों की भनक लग गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत बीएसएफ और सेना को इस बारे में सचेत कर दिया था। आतंकवादी गणतंत्र दिवस की खुशियों में किसी तरह का खलल न डालें इसी लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा से सटे इलाकों में चौकियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। रोजाना तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने खौड़ सेक्टर में अचानक से भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी का सिलसिला शुरू कर दिया। भारतीय जवान भी सतर्क थे। उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्हें शक था कि अचानक से की जा रही इस गोलीबारी के पीछे आतंकी घुसपैठ का इरादा है। लिहाजा जवानों ने सीमा पर नजर गढ़ा दी। इस बीच पांच घुसपैठियों को रात के अंधेरे में छुपते-छिपाते भारतीय सीमा की ओर आते देखा गया। इससे पहले कि पांचों आतंकवादी भारतीय सीमा पर प्रवेश करते जवानों ने तीन आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया।

अपनी योजना को नाकाम होता देख पाकिस्तानी सैनिकों ने भी उसी ओर फायरिंग शुरू कर दी जहां से आतंकवादियों को निशाना बनाया जा रहा था। इस दौरान चार भारतीय जवान घायल हो गए जबकि दो आतंकवादी सुरक्षित वापस भागने में सफल रहे। घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हालत बेहतर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी का यह सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला। योजना नाकामयाब होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कुछ और देर फायरिंग की परंतु उसके बाद उन्होंने अपनी बंदूके शांत कर दी।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव अभी भी सीमा पार पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने अभी तक उन्हें उठाने की कोशिश नहीं की है। वहीं सैन्य अधिकारियों ने एक बार फिर सभी जवानों से सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान इसी तरह सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की काेशिश को तेज करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!