Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कम से कम 13 नक्सली ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2021, शुक्रवार, मुंबई।  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 13 नक्सलियों मारे गए हैं। गढ़चिरौली वन क्षेत्र के एटापल्ली सेे इनके शव बरामद हुए हैं। बता दें कि बीती 13 मई को भी नक्‍सल विरोधी अभियान में दो नक्‍सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में ये मुठभेड़ हुई थी।

13 मई को हुई घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा थे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए थे जबकि अन्‍य नक्सली वहां से भाग निकले थे। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग खड़े हुए थे और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। तलाशी के दौरान इस इलाके से नक्सल संबंधित सामग्री भी मिली थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया जाता है।

बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया गया है। हालांकि पहले के मुकाबले देश में नक्सली गतिविधियों में कमी देखी गई है। ज्ञात हो कि देश के 126 जिलों में से सरकार 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कर चुकी है। इनमें आठ नए जिले भी नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!