Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2020, मंगलवार। टेस्ला के प्रमुख और बिलिनेयर एलन मस्क माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के कारण एलन मस्क की नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। एलन मस्क ने इस साल अपनी नेटवर्थ में करीब 110.3 अरब डॉलर जोड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस साल अब तक जेफ बेजोस की संपत्ति में 67.7 अरब डॉलर, बिल गेट्स की संपत्ति में 14.5 अरब डॉलर और एलन मस्क की संपत्ति में 93.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल सबसे ज्यादा इजाफा एलन मस्क की संपत्ति में हुआ है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में अमीरों की रैंकिंग में वह 35वें स्थान पर थे, लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा टेस्ला शेयरों से बना है। यह स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नॉलॉजी कॉर्प या स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी से चार गुना ज्यादा है।

यह दूसरी बार है जब इंडेक्स हिस्ट्री में माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के सह-संस्थापक गेट्स नंबर दो से कम रैंक पर हैं। 2017 में Amazon.com इंक के संस्थापक जेफ बेजोस द्वारा प्रतिस्पर्धा में आने के बाद पहले कई वर्षों तक वह शीर्ष स्थान पर रहे थे। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 127.7 अरब डॉलर से अधिक होती अगर उन्होंने इसका दान नहीं किया होता। उन्होंने 2006 के बाद से 27 अरब डॉलर से अधिक अपने नामांकित फाउंडेशन को दिए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शनिवार को 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर थे। बिल गेट्स 128 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर थे, जहां अब एलन मस्क आ गए हैं। 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!