Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बिंदुखत्ता में हाथियों के झुुंड का मजदूरों पर कहर, एक मजदूर को कुचल कर मार डाला, तीन की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 दिसंबर 2020, गुरूवार। नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता में हाथियों के झुुंड ने बुधवार देर रात रावत नगर प्रथम स्थित तीन मंदिर के पास सोने की तैयारी कर रहे खनन मजदूरों पर हमला कर दिया। वे जब तक कुछ समझ पाले हाथियाें ने एक मजदूर को कुचल कर मार डाला। जबकि उसके भाई समेत तीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक बिहार तो घायल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले हैं।

रावतनगर प्रथम स्थिति तीन मंदिर के पास बिहार और उत्तर प्रदेश के करीब 30 मजदूर झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सभी गौला नदी में खनन का काम करते हैं। बुधवार को रात को वे खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी इमली घाट की ओर से आए हाथियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। मजदूर जब तक कुछ समझ पात तब तक हाथियों ने भुटेली पुत्र वर्मा खरवार निवासी घगरू चंपारण बिहार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बड़े भाई अनिरुद्ध और उत्तर प्रदेश के कुशनगर जिले के केदारस्थान निवासी केदार पुत्र चंद्रिका को सूंड़ उठाकर पटक दिया।

कुशीनगर का राघव भी हमले में घायल हो गया। मजदूरों की चीख सुन गौला नदी के किनारे के ग्रामीणों ने हल्लाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। इस बीच सुवाओं ने पटाखाऔर मशाल जलाकर उन्हें भगाया। इसके बाद स्थानीय निवासी देवेन्द्र मेहता व किशन सामंत अपनी कार से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां केदार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। देर रात करीब 11 बजे एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मजदूरों के मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!