Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

बिजली कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से फिलहाल कोई आंदोलन न करने का किया वायदा

मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद बिजली कार्मिकों का आंदोलन समाप्त हो गया है। अब कार्मिकों ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर मांगों पर कार्रवाई की पहल के लिए उनका आभार जताया है। मंत्री ने कार्मिकों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कुछ समय लगने की बात कही है। कार्मिकों ने भी फिलहाल कोई आंदोलन न करने का वायदा किया है।

बुधवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सर्वे चौक स्थित कौशल विकास केंद्र में ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से मिला। इस दौरान बीते रोज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शासन के साथ हुए समझौते के बिंदुओं पर चर्चा की गई। मोर्चा की ओर से ऊर्जा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर मांगों पर सहमति के लिए धन्यवाद दिया गया। इसके साथ ही मांगों के सभी बिंदु विस्तार से रखे गए। समझौते के कार्यवृत्त में छूट गए बिंदु भी गिनाए और ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक दीपक रावत को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया।

इससे पहले एफआरआइ स्थित विज्ञान भवन में मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता आल इंडिया फेडरेशन आफ इलेक्ट्रिक सिटी एंप्लाइज के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने की और संचालन मोर्चा संयोजक इंसारुल हक ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश प्राविधिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम भी उत्तराखंड के बिजली कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री के आश्वासन और शासन के कार्यवृत्त पर भरोसा जताते हुए आंदोलन समाप्त किए जाने की बात कही गई। साथ ही मांगों के लिए शासन को कुछ समय देने की पर सहमति जताई गई। साथ ही निगम प्रबंधन से किसी अतिरिक्त सुविधाओं का रिविजन न किए जाने की मांग की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!