Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

300 यूनिट तक का बिजली बिल हो सकता माफ, चन्नी सरकार ले सकती है फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अक्टूबर, 2021, सोमवार, चंडीगढ़। मुफ्त बिजली की राजनीति धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है। पंजाब सरकार ने फैसला कर लिया है कि राज्य के 52 लाख उपभोक्ता, जिनका बिजली का कनेक्शन 2 किलोवाट तक है, के 300 यूनिट तक का बिजली का बिल माफ किया जा सकता है। आज हो रही कैबिनेट बैठक में यह फैसला हो सकता है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस फैसले को पलटने जा रहे है, जिसमें कैप्टन ने कहा था कि पंजाब में बिजली सबसे सस्ती है और फ्री बिजली देने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। राज्य के लोगों को सस्ती बिजली देने के मद्देनजर चन्नी सरकार मन बना चुकी है।

फ्री बिजली पर राजनीति तब से ही शुरू हो गई थी जब आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 300 यूनिट तक बिजली बिल फ्री करने की घोषणा की थी। फिर, शिरोमणि अकाली दल ने 400 यूनिट तक फ्री बिजली देने का चुनावी वायदा कर दिया। इसके बाद से ही कांग्रेस में फ्री बिजली को लेकर हलचल थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने से इसलिए इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में एससी, बीसी, स्वतंत्रता सेनानी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आदि को पहले ही 200 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है। अगर राज्य के सभी लोगों को फ्री बिजली की जाए तो इससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।

चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही बिजली को सस्ता करने व निजी थर्मल प्लांटों के साथ हुए समझौतों को रद करने का दबाव सरकार पर था। मुख्यमंत्री ने अभी तक निजी थर्मल प्लांटों के साथ समझौतों को रद करने के लिए तो कोई कदम नहीं उठाया है। जानकारी के अनुसार सरकार बिजली फ्री करने के मुद्दे पर फैसला ले चुकी है। सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार पर 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!