Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, अफसरों को दी थी धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, मऊ। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर अधिकारियों को मंच से धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने अब्बास पर चौबीस घंटों तक प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब्बास अब किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी और प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे। यह पाबंदियां शुक्रवार की शाम सात बजे से शुरू हो गई हैं। मऊ में अंतिम चरण में सात मार्च सोमवार को मतदान होना है। शनिवार की शाम यहां चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में अब चुनाव तक अब्बास किसी सभा आदि में हिस्सेदारी नहीं कर सकेंगे। इस बारे में निर्वाचन आयोग ने अब्बास अंसारी को एक नोटिस भी जारी की है।

अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट मऊ सदर से इस बार सपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्हें सुभासपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतारा गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी नोटिस में लिखा गया है कि बतौर प्रत्याशी अब्बास ने जनसभा के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखने पर साफ लग रहा है कि यह निर्वाचन के लिए बने नियमों का उलंघन है। नोटिस में वीडियो का ट्रासक्रिप्ट भी दिया गया है।

विदित रहे कि माफिया और बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से सपा-सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी अब्बास अंसारी के विवादित भाषण का वीडियो वायरल हुआ है। अब्बास इसमें कह रहा है कि छ: महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी। पहले सबसे हिसाब-किताब होगा और इसके बाद उनके जाने पर मोहर लगाई जाएगी। मऊ प्रशासन ने अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

यह वीडियो गुरुवार को नगर क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली का है। इसमें अब्बास अंसारी कह रहा है कि मैंने अगले मुख्यमंत्री अखिलेश भैया से कह दिया है-जो आज डंडा चला रहे हैं, उन्हें सब सूद समेत वापस लौटाऊंगा। सपा सरकार बनने पर अधिकारियों से अच्छी तरह से निपटा जाएगा। जो है, वह यहीं रहेगा। जिस जिसके साथ जो-जो किया है, उसका हिसाब-किताब यहां देना पड़ेगा। पहले हिसाब-किताब होगा, उसके बाद जाने पर मोहर लगाई जाएगी। मेरी शराफत को मेरी कमजोरी मत समझो, ये मैं पैगाम दे रहा हूं। आज चुप बैठा हूं, दो कदम पीछे हटा हूं, मगर जिस दिन छलांग लगाऊंगा, उस दिन अहसास हो जाएगा।

मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी की जगह इस बार उसका बड़ा बेटा अब्बास अंसारी मैदान में है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब्बास अंसारी का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है। इसके आधार पर नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन व भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा पंजीकृत कर रिपोर्ट रिटर्निंग आफिसर, सदर को प्रेषित कर दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!