Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय का समन, 28 जून को होगी पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, मुंबई महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को समन भेजा है। इसके तहत सांसद से कल यानि मंगलवार, 28 जून को पूछताछ की जाएगी। अप्रैल में ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत व उनके दो अन्य सहयोगियों के 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अटैच किया था।पहले से ही मनी लान्ड्रिंग (Money Laundering)  के मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख हिरासत में हैं और अब संजय राउत को भी समन किया गया है।

मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चाल के जमीन घोटाला मामले में राउत पर लगभग 1034 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। संजय राउत पर आरोप है कि इसी रकम से उन्होंने मुंबई के दादर इलाके में फ्लैट खरीदा था। राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। बता दें कि यह जमीन महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथारिटी का है।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस क्रम में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर की ओर से भेजे गए अयोग्यता नोटिस के फैसले पर चुनौती दी है। इस बीच गुवाहाटी से ये भी खबर सामने आ रही है कि दोपहर 2 बजे एकनाथ शिंदे ने बागी नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। वहीं MNS प्रमुख राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर भी फोन पर दो बार बातचीत की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!