Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

गुजरात से उठी विकास और सुरक्षा की गूंज, पीएम मोदी ने कहा – भारत अब पीछे नहीं हटेगा

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, कहा- 22 मिनट में खत्म किए 9 आतंकी ठिकाने, अब सबूत नहीं कार्यवाही दिखेगी

गांधीनगर। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से देश को विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब भारत प्रतीक्षा नहीं करेगा, बल्कि निर्णायक कदम उठाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान विभिन्न शहरों का भ्रमण किया और देशवासियों में देशभक्ति की जोशभरी भावना को महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह भावना सिर्फ गुजरात में नहीं, पूरे भारत में मौजूद है। उनका अनुभव यह दर्शाता है कि देश एक नए आत्मविश्वास से भर चुका है।

उन्होंने इतिहास की गलतियों की चर्चा करते हुए 1947 में भारत के विभाजन और उसके बाद हुए पहले आतंकी हमले को याद किया। उन्होंने कहा कि अगर उस समय सरदार पटेल की सलाह मानी जाती, तो पीओके आज भारत का हिस्सा होता और आतंकवाद की जड़ें न पनपतीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अब आतंकवाद को लेकर स्पष्ट नीति अपनाई है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का ज़िक्र करते हुए बताया कि कैसे केवल 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, और ये सब कैमरों में दर्ज हुआ ताकि दुनिया को सबूत देने की ज़रूरत न पड़े। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मारे गए आतंकवादियों को वहां राजकीय सम्मान दिया गया, तो यह स्पष्ट हो गया कि यह केवल ‘प्रॉक्सी वॉर’ नहीं, बल्कि घोषित युद्ध नीति है। उन्होंने दोहराया कि भारत इसका जवाब उसी भाषा में देगा। मोदी ने कहा कि भारत की संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ में विश्वास रखती है, लेकिन जब हमारी सीमाएं लांघी जाती हैं तो देश वीरता से जवाब देता है।

उन्होंने सिंधु जल संधि का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह दशकों से चली आ रही गलत नीतियों ने जम्मू-कश्मीर में जल संकट उत्पन्न किया। अब सरकार ने इन बाधाओं को दूर करने की पहल शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने 2014 से अब तक भारत की आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पदभार संभाला, तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा, “अब भारत इंतजार नहीं करेगा। यदि कोई कहे कि समय लगेगा, तो देशवासी कहेंगे— मोदी है तो मुमकिन है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!