Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

EVM में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग को देनी पड़ी सफाई, 85 ट्वीट का EC ने दिया जवाब

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर, सतना, खरगोन में चुनाव के 48 घंटे बाद स्ट्रांग रूम में इवीएम मशीनें जमा करने के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चले वीडियो वार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय को सफाई देने पर मजबूर कर दिया।

मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने नाराजगी व्यक्त की तो कार्यालय ने शनिवार को 85 लोगों के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। कार्यालय ने सफाई दी है कि सभी इवीएम सुरक्षित और मुहरबंद हैं। उन्हें पुलिस बल व राजनीतिक दलों की संयुक्त निगरानी में रखा गया है।

आयोग के निर्देश पर नायब तहसीलदार निलंबित 

वहीं, सागर के खुरई में बगैर नंबर प्लेट की गाड़ी में ईवीएम मशीनें ले जाने के मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर सागर कमिश्नर ने संबंधित नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को निलंबित कर दिया है। चुनाव के 48 घंटे बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें जमा करने के वीडियो शुक्रवार रात से वायरल हुए। इन्हें लेकर विधानसभा चुनाव की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होने लगे।

सिंधिया के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को ट्वीट कर इन घटनाओं को जोड़ते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई थी। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की मांग की थी। इसके बाद सीईओ कार्यालय ने सिंधिया के ट्वीट को हैसटेग करते हुए सफाई दी है और विश्वास दिलाया है कि सभी ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जिस पर सिंधिया ने कार्यालय को धन्यवाद भी दिया है।

सांसद और एआईसीसी विधि विभाग के अध्यक्ष विवेक तन्खा ने ट्वीट करके तंज कसा है कि यह पहली बार सुनने में आ रहा है कि इवीएम मतदान के बाद भी पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखी जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा है कि यह भाजपा की बौखलाहट है।

कलेक्टरों ने कहा – कोई गड़बड़ी नहीं

बगैर नंबर प्लेट की गाड़ी से ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में शिफ्ट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में सीईओ ने सागर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी। कलेक्टर ने रिपोर्ट दे दी है। इसमें किसी भी गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया गया है। कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ये इवीएम रिजर्व वाली थी, इसलिए किसी तरह की गड़बड़ी का सवाल ही पैदा नहीं होता है। इस मामले में इवीएम मशीनें जमा कराने वाले अफसर को नोटिस जारी किया गया है, उसकी वजह बिना नंबर वाली गाड़ी का उपयोग करना है। सीईओ कार्यालय का कहना है कि बगैर नंबर प्लेट की यह गाड़ी खुरई नगर परिषद की है।

सतना, खरगोन में भी गड़बड़ी नहीं

सतना और खरगोन कलेक्टर ने भी रिपोर्ट में गड़बड़ी से इनकार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बिना उपयोग वाली मशीनें थी। भोपाल में कंट्रोल रूम के बाहर लगी एलईडी कुछ देर बंद रहने के मामले में कलेक्टर ने रिपोर्ट दी है। इसमें उन्होंने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने बिजली गुल होने के कारण एलईडी बंद होने की शिकायत करते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई थी।

अनूपपुर में हंगामा

अनूपपुर जिला मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में रखने के लिए एक बस से 30 से अधिक ईवीएम कोतमा से शनिवार शाम लाई गई थीं। यह सूचना मिलते ही कांग्रेसियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर बस को रोक लिया और हंगामा करने लगे। इस बारे में रिटर्निग ऑफिसर मिलिंद नागदेवे का कहना है कि ये रिजर्व में रखी 30 मशीनें थीं। इन सभी मशीनों का इस्तेमाल चुनाव में नहीं किया गया है।

ईवीएम में हेरफेर के प्रयासों की आशंका पर आयोग पहुंची कांग्रेस

वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद ईवीएम में हेरफेर की कोशिशों की आशंका जाहिर करते हुए चुनाव आयोग से स्ट्रांग रूम की फूल-प्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्टी ने चुनाव के दो दिन बाद संदेहास्पद ईवीएम मशीनों के मतगणना केंद्र के पास ले जाए जाने की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में अपनी हार तय देख रही भाजपा अब इवीएम में हेरफेर कर चुनाव नतीजे को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग को आगाह किया कि वह लोकतंत्र में चुनाव की पारदर्शिता को प्रभावित करने के प्रयासों की जांच करे। इसे तत्काल नहीं रोका तो कांग्रेस दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!