Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
स्वास्थ

सेहत ही नहीं आपकी स्किन के लिए भी खतरनाक हो सकता है ज्यादा मीठा खाना, जानिए क्या है नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, देहरादून। क्या आपको भी मीठा खाने का बहुत शौक है? मीठा है ही ऐसी चीज कि देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। यूं तो मिठाई खाना बुरी बात नहीं है लेकिन ज्यादा मीठा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है। और तो और जिस त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए आप तरह तरह के जतन करते हैं, मीठा खाने की आदत उस त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है। जी हां ज्यादा मीठा खाने से आपकी सेहत ही नहीं आपकी त्वचा भी बहुत सारी परेशानियों का शिकार बन रही है। चलिए जानते हैं कि ज्यादा मीठा खाने से स्किन को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

ज्यादा मीठा खाने से स्किन को होते हैं ये नुकसान  
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जिस तरह सेहत के लिए ज्यादा शुगर नुकसानदेय है, उसी तरह ये शुगर आपकी स्किन को भी समय से पहले बूढ़ा बनाने का काम करती है। ज्यादा ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स के सेवन से त्वचा की लोच कम होने लगती है और समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है। दरअसल ज्यादा चीनी के सेवन से त्वचा में कोलेजन और इलास्टिटी की प्रोसेस कमजोर होती है और त्वचा रूखी और बेजान होनी आने लगती है। यानी आपके ज्यादा मीठा खाने की आदत आपकी स्किन को समय से पहले उम्र दराज करने की प्रोसेस शुरु कर सकती है।

ट्रिगर हो सकती है मुंहासों की समस्या    
ज्यादा शुगर के सेवन से त्वचा पर सूजन भी आ जाती है क्योंकि इससे त्वचा को जवां बनाए रखने वाला कोलेजन और इलास्टिन फाइबर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में त्वचा ढीली होने लगती है और इस पर सूजन दिखने लगती है। ज्यादा शुगर के सेवन से शरीर में इंसुलिन तेजी से बढ़ता है और इससे आपकी स्किन में सीबन तेजी से बनने लगता है। यही सीबन मुंहासों और एक्ने को ट्रिगर करता है। इतना ही नहीं ज्यादा मीठा खाने से आपके ब्लड शुगर में तेजी से इजाफा होता है जो कई बार ऑक्सिडेटिव तनाव का कारण बन जाता है। यही ऑक्सिडेटव तनाव आपकी स्किन को जवां बनाए रखने वाले कोलेजन के बनने की प्रोसेस को धीमा कर देता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!