Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

हद से ज्यादा आम खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 मई 2024, देहरादून। गर्मियों का मौसम आते ही स्वादिष्ट और रसीले फल मैंगो लवर्स की एक्साइटमेंट देखने लायक होती है। फलों का राजा आम अपनी खास तरह के टेस्ट को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर है। यह एक ऐसा फल है जो पूरी दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करता है। आम के शौकीन जितना भी आम खा लें उनका मन भरता ही नहीं है।

हालांकि आम खाने से कई सारे स्वास्थ्य से जुड़े फायदे मिलते हैं, लेकिन इसे हद से ज्यादा खाने से कई सारे नुकसान भी है। इसका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आम न केवल सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। आम में 100 ग्राम कैलोरी होती है. जो 60-70 कैलोरी प्रदान करती है।

पाचन संबंधी समस्यायें
रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा आम खाने से पाचन संबंधी समस्यायें हो सकती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है।ज्यादा फाइबर खाने से पेट फूलना, गैस, पेट में ऐंठन और यहां तक कि दस्त भी हो सकते हैं।

वजऩ बढ़ऩा
आम में कैलोरी कम होती है। इसके बावजूद अगर इसे ज्यादा खाया गया तो वजन बढ़ सकता है। मीठा और स्वादिष्ट आम अगर आप ज्यादा खायेंगे तो यह शरीर में काफी ज्यादा कैलोरी बढ़ा देगी, इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।

एलर्जी संबंधी समस्यायें
ज्यादा आम खाने से एलर्जी की समस्यायें हो सकती है, जिसमें खुजली, सूजन, पित्ती या गंभीर मामलों में एनाफिलेक्सिस लक्षण दिखाई दे सकते हैं, अगर आम खाने के बाद शरीर पर ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दे तो एकदम से आम खाना छोड़ दे।

ब्लड शुगर स्पाइक्स
आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। इसका साफ अर्थ है कि अगर आप इसे ज्यादा खायेंगे तो ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाएगा। यह डायबिटीज और इंसुलिन लेने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। डायबिटीज के मरीज आम खाने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें क्योंकि यह ग्लाइकोजन रिजर्व को भरने और इंसुलिन स्पाइक्स के प्रभाव को कम करने में मदद करेगा।

विटामिन ए टॉक्सिटी
आम विटामिन ए का एक बेहतरीन सोर्स है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से इसमें पाई जाने वाली पोषक तत्व काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं.इससे हाइपरविटामिनोसिस ए निकलता है। विटामिन ए ज्यादा खाने से भी इसके साइड इफेक्ट्स दिखाई देते हैं। जैसे-चक्कर आना, मतली, ठीक से दिखाई नहीं देना।

बालों का झड़ऩा

यदि आप स्टैटिन या एंटीहिस्टामाइन जैसी दवायें ले रहे हैं, तो यह निर्धारित करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि क्या आप आम खा सकते हैं कि क्योंकि अगर आप बिना डॉक्टर के परामर्श पर आम खायेंगे तो लिवर से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!