Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

खाली पेट ब्रेड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए किन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 मार्च 2024, देहरादून। आज कल की भागमभाग जिंदगी में अधिकतर लोगों खाने-पीने का एकदम ख्याल नहीं रहता है, सुबह कुछ भी खाकर ऑफिस या स्कूल पहुंचना ही टारगेट रहता है। ऐसे में अधिकतर घरों में फटाफट नाश्ते में ब्रेड का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट ब्रेड खाना कितना ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है, खासकर व्हाइट ब्रेड को दूध या चाय के साथ खाने से गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

ब्लड में बढ़ सकता है शुगर का लेवल
खाली पेट ब्रेड खाने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है तो खाली पेट ब्रेड तो एकदम न खायें, खासकर व्हाइटड ब्रेड काफी तेजी से पचता है जिसके कारण यह ग्लूकोज में बदल जाता है। यह ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। इस ब्रेड में  कार्बोहाइड्रेट्स भी काफी ज्यादा होता है।

खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए ब्रेड ?
एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेड में फोलेट, फाइबर, आयरन, विटामिन बी होता है. लेकिन खाली पेट ब्रेड काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्हाइट ब्रेड, मल्टी ग्रेन्स हो या ब्राउन ब्रेड सभी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई डाइटिशियन ब्रेड को ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए भी कहते हैं इसलिए हम इसे एकदम खराब नहीं बोल सकते हैं।

बढ़ सकता है वजन
अगर आप खाली पेट ब्रेड खाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है, क्योंकि यह ओवरइटिंग को बढ़ावा देती है। साथ ही इसमें ब्रेड और कार्ब्स काफी ज्यादा होते हैं, जिससे शरीर की कैलोरी बढ़ सकती है। यह शरीर की कैलोरी को बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो ब्रेड भूल से न खायें।

आंत और कब्ज की बीमारी
खाली पेट ब्रेड खाने से आंत और कब्ज से जुड़ी बीमारी हो सकती है क्योंकि ब्रेड में मैदा काफी ज्यादा मात्रा में होता है, इससे आंत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। इसे खाने से पेट साफ नहीं होता है, इसलिए अगर कब्ज से बचना है तो ब्रेड न खायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!