Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

शहद के साथ मिलाकर खायें लौंग, हर तरह की खाँसी होगी जड़ से खत्म

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023, देहरादून। हमारे घरों में कई ऐसी चीज होती हैं, जो सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकती हैं। अब शहद और लौंग को ही ले लीजिए। जिनका सेवन न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत बना देता है, बल्कि इंफेक्शन और सर्दी-खांसी की छुट्टी कर सकता है। आइए जानते हैं शहद औऱ लौंग से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार
वजन कम करने में लौंग और शहद काफी कारगर माने जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वेट लॉस में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप मोटापे और वजन की समस्या से परेशान हैं तो लौंग शहद का साथ में सेवन करें।

मुँह के छालों का अंत
अगर आप मुँह के छालों से परेशान हैं तो लौंग और शहद का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यह छालों का अंत कर सकता है। लौंग का चूर्ण और शहद के साथ हल्दी मिलाकर छाती पर लेप लगाना चाहिए।

लिवर के लिए लाभकारी
शहद और लौंग लिवर के लिए जबरदस्त फायदेमंद होते हैं। दोनों का साथ में सेवन करने से लिवर डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिल सकती है। इससे लिवर हेल्दी बना रहता है। इसलिए लौंग और शहद के सेवन की सलाह दी जाती है।

हर तरह की खाँसी की छुट्टी
बदलते मौसम में काली, गीली और सूखी खांसी तेजी से फैलती है, खाँस-खाँसकर परेशान हो जाते हैं तो लौंग को भूनकर शहद के साथ सेवन करें। इससे खाँसी जड़ से खत्म हो सकती है। यह काफी कारगर दवा मानी जाती है।

गले की खराश खत्म
शहद में कफ को दबाने वाले गुण होते हैं। गले की खिंच-खिंच से परेशान हैं तो उससे राहत दिलाने में यह मदद कर सकता है। लौंग सर्दी-खाँसी रोकने में मदद करता है। दोनों का सेवन कई तरह से लाभकारी हो सकता है।

सर्दी-जुकाम से राहत
शहद के साथ लौंग मिलाकर सेवन करना नेचुरल कफ सिरप का काम करता  है। इनमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे खाँसी और सर्दी की समस्या से राहत मिल सकती है।

पाचन बनाए बेहतर
शहद प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक गुणों वाला माना जाता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में अहम रोल निभाता है। लौंग और शहद को साथ लेने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!