Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

अफगानिस्तान से लेकर भारत और पाकिस्‍तान के कुछ क्षेत्रो में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, PM मोदी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से ली जानकारी

अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में रिक्‍टर स्‍केल पर 5.7 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलाजिकल सेंटर (ईएमएससी) के मुताबिक, अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। पहले इस भूकंप की तीव्रता को 6.7 बताया गया था। जानकारी के अनुसार, भूकंप के ये झटके शनिवार सुबह अफगानिस्तान से लेकर भारत और पाकिस्‍तान के कुछ क्षेत्रो में भी महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 210 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, इस भूकंप से अभी किसी तरह के जान माल के खतरे की खबर का पता नहीं चला है।

दरअसल, कश्मीर समेत देश कई हिस्सों में सुबह 9:46 पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग हड़बड़ाहट में अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी तरह के झटके जिला पुंछ में भी महसूस किए गए। यहीं नहीं दिल्‍ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके को महसूस किया गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने कुछ सैकेंड के लिए ये झटका महसूस किया। कुछ लोगों के मुताबिक ये काफी तेज था।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है हिंदुकुश पर्वतमाला का क्षेत्र करीब 3500 किलोमीटर से अधिक में फैला है। इसके अंदर दुनिया के आठ देश जिनमें अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, नेपाल, म्यांमार और पाकिस्तान आता है। हिंदुकुश हिमालय दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ‘वाटर टावर’ है। जो एशिया की 10 सबसे बड़ी नदियों का स्रोत है। ये नदियां पहाड़ों और निचले इलाकों में रहने वाले 1.3 अरब लोगों के पीने के पानी, सिंचाई, ऊर्जा, उद्योग और स्वच्छता की जरूरतों को पूरा करती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!