Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

नौ लाख रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर पेयजल निगम का ईई निलंबित

देहरादून : शासन ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता इमरान अहमद को भ्रष्टाचार के मामले में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। अब उन्हें चार्जशीट सौंपने की तैयारी है। इसके साथ ही शासन ने अपर सचिव पेयजल को मामले की समयबद्ध जांच सौंपी है। उन्हें 15 दिन के भीतर मामले की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। वहीं, एमडी (प्रबंध निदेशक) पेयजल भजन सिंह को भी जांच पूरी होने तक लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

पेयजल निगम के निलंबित अधिशासी अभियंता इमरान अहमद दून शाखा में तैनात हैं। उनका सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे नौ लाख रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। यह पैसे मोथरोवाला में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के ठेकदार को भुगतान के एवज में लेना बताया गया है।

इसके अलावा उन पर हाथीबड़कला क्षेत्र को पानी सप्लाई करने वाले ओवरहेड टैंक में खामी होने के बावजूद पानी भरना और बाद में अपनी कमी छिपाने का भी आरोप लगा। मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन ने इस मामले में अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है।

प्रभारी सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकि की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें अधिशासी अभियंता को भ्रष्टाचार व कार्य में लापरवाही का प्रथम दृष्ट्या दोषी बताया गया है। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता इमरान अहमद को मुख्य अभियंता (गढ़वाल), उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, पौड़ी से संबद्ध कर दिया गया है।

शासन ने मामले में अपर सचिव अर्जुन सिंह को मामले की जांच सौंपी है। उनसे स्टिंग सीडी की वैधानिकता देखने, सीडी में कैद प्रकरण की जांच करने और इसमें सुनाई देने वाले नामों से भी पूछताछ कर जांच सौंपने को कहा गया है।

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या अधिशासी अभियंता को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक को भी जांच पूरी होने तक लंबी छुट्टी पर भेजा गया है। स्टिंग की सीडी मिल चुकी है। इसकी जांच कराई जा रही है इसके साथ ही आरोप पत्र देने की तैयारी है। ओवरहैड टैंक मामले में इसका निर्माण कराने वाले तत्कालीन अधिशासी अभियंता को भी चार्जशीट देने की तैयारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!