Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

देहरादून में दशहरा मेले में मची भगदड़, कई लोग हुए घायल

देहरादून: परेड ग्राउंड दशहरा मेले को लेकर पुलिस कहने को तो एक सप्ताह से फुलप्रूफ तैयारी का दावा कर रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर जब उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुट गई तो पुलिस की सारी प्लानिंग फेल हो गई। नतीजा यह हुआ कि परेड ग्राउंड में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान गिरने से महिलाएं, बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्थिति तब और बिगड़ गई, जब पुलिस ने बदहवास लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। वहीं, ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी पुलिस फेल साबित हुई और शहर से लेकर हाईवे तक घंटों जाम की चपेट में रहे। परेड ग्राउंड में दशहरा मेला और रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए थे।
ग्राउंड के पूरी तरह भर जाने के बाद कालिका माता मंदिर की ओर से शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंची तो प्रवेश द्वार पर रास्ता अवरुद्ध हो गया। इस दौरान कुछ युवक चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान गेट पर तैनात पुलिसकर्मी आपा खो बैठे और उन्होंने बल प्रयोग शुरू कर दिया।

लाठियां भांज कर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया तो स्थिति बेकाबू हो गई। अनहोनी की आशंका से बदहवास महिलाएं और बुजुर्ग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान धक्का लगने से कई लोग जमीन पर गिर कर घायल हो गए। हालांकि भगदड़ की स्थिति कुछ ही मिनट रही, अगर यह स्थिति कुछ मिनट और रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घंटों जाम रहा आधा शहर

परेड ग्राउंड में मेला देने आने वाली भीड़ जब वापस लौटी तो ट्रैफिक कंट्रोल की सारी कवायद धरी की धरी रह गई। लैंसडौन चौक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक से लेकर घंटाघर, राजपुर रोड व ईसी रोड पर रात नौ बजे तक ट्रैफिक रुक-रुक कर चला। यह स्थिति तब रही, जब पुलिस दो दिन पहले ही रूट प्लान जारी कर सबकुछ कंट्रोल में रखने का दावा कर रही थी, लेकिन उसे लागू करने में पूरी तरह से लापरवाह नजर आई।

दून-दिल्ली हाईवे भी रहा जाम

टर्नर रोड पर दशहरा के एक कार्यक्रम के चलते दून-दिल्ली हाईवे पर शाम साढ़े पांच बजे से वाहनों के पहिए थमने लगे और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस को इस दौरान जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन हाईवे पर यातायात रात आठ बजे के बाद ही सामान्य हो सका। इस दौरान सरकारी बसों व अन्य भारी वाहनों को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जिसके चलते हरिद्वार रोड पर शाम के समय यातायात दबाव काफी अधिक रहा और यहां भी ट्रैफिक रुक-रुक कर चला।

उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई

एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने कहा कि परेड ग्राउंड में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। इस वजह से काफी लोगों को बाहर ही रोकना पड़ा। पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!