Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कुल 20021 नए मामले सामने आए, 279 संक्रमितों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2020, सोमवार। वर्ष 2020 की शुरुआत में कोरोना संक्रमण के चपेट में आए भारत में  सोमवार सुबह तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 2 लाख के पार चला गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान आने वाले नए संक्रमण के मामलों में कमी देख गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, कुल संक्रमितों के आंकड़ें में सक्रिय मामलों की हिस्‍सेदारी कम हुई है। इसमें 2.78 फीसद गिरावट दर्ज की गई है।

देश में पिछले 24 घंटों में  नए संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 20,021 है वहीं 279 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश भर में अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 1 करोड़ 2 लाख 7 हजार 8 सौ 71 हो गई और इस घातक वायरस ने भारत में अब तक 1 लाख 47 हजार 9 सौ 1  संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2 लाख 77 हजार 3 सौ 1 है और इस संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्या 97 लाख 82 हजार 6 सौ 69 है।

ब्रिटेन व अन्‍य यूरोपीय देशों में वायरस के नए स्‍ट्रेन की सूचना के बाद वहां से गुजरात आए 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके साथ विमान में सवार सभी लोगों का RT-PCR टेस्‍ट किया गया और पॉजिटिव लोगों के सैंपलों को पुणे स्‍थित NIV में आगे की जांच के लिए भेजा गया ताकि यह सुनिश्‍चित किया जा सके कि उनमें संक्रमण का कारण वायरस का नया स्‍ट्रेन है या पुराना।

गुजरात के अलावा कर्नाटक में रविवार को 911 नए कोविड-19 के मामले सामने आए जिसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9,16,256 हो गया और मरने वालों की संख्‍या 12,062 है। देश में संक्रमित राज्‍यों में से महाराष्‍ट्र की हालत सबसे खराब है। यहां ब्रिटेन से आए 16 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनके सैंपल NIV भेज दिए गए हैं। इनमें से दो लोगों के रिश्‍तेदारों के भी संक्रमित होने की पुष्‍टि हुई है।

दुनिया भर में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 8 करोड़ 70 लाख के पार चला गया है वहीं मरने वालों का आंकड़ा 17 लाख 60 हजार से अधिक हो गया है। संक्रमण के मामलों में दुनिया भर में अमेरिका पहले स्‍थान पर और भारत दूसरे पर है। जहां तक कोविड-19 वैक्‍सीनेशन अभियान की बात है तो इसके पूर्वाभ्‍यास के लिए आज देश के चार राज्‍यों- आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब और असम में आज ड्राइ रन की शुरुआत की जा रही है जो कल भी जारी रहेगा। इटली, जर्मनी और फ्रांस समेत सभी यूरोपीय देशों में रविवार से वैक्‍सीनेशन की शुरुआत कर दी गई क्‍येांकि इन देशों में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के मामले सामने आए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!