Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत आज की गई विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 अप्रैल 2020, देहरादून(जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवा एन्कलेव वार्ड नम्बर 24 में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड महामारी रोग, कोविड-19 विनियम, 2020 महामारी रोग अधिनियम-1897 (Uttarakhand Epidemic Diseases, COVID-19 Regulations, 2020 Epidemic Diseases Act-1897) तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत शिवा एन्कलेव वार्ड नम्बर 24 का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में शिव मन्दिर वाली गली नम्बर 7 , पश्चिम दिशा में भरत विहार को जाने वाला मुख्य मार्ग गली नम्बर 4, उत्तर दिशा में आवास विकास जाने वाले मार्ग  तथा दक्षिण दिशा में गुरू राम राय स्कूल के मेनगेट व गेट नम्बर 2 की सीमा अवस्थित है को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुए पूर्णतः लाॅकडाउन के आदेश दिये गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उक्त क्षेत्रान्तर्गत समुचित व्यवस्था यथा खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं, सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आदेशों का उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005, भारतीय दण्ड सहित एवं अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित मानक संचालित गतिविधियों (एस.ओ.पी.) के अनुरूप नगर निगम देहरादून (कन्टेन्मेंट जोन क्षेत्र को छोड़कर) के अन्तर्गत वह फैक्ट्रियां चालू होंगी, जिनके श्रमिक और स्टाफ उसी क्षेत्र में निवासरत् होंगे जहाँ सम्बन्धित फैक्ट्री अवस्थित है। इस कार्य हेतु पास निर्गमन हेतु महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र देहरादून को अधिकृत किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत जहां पर  श्रमिक/मजदूर उपलब्ध हैं उन स्थानों पर एमडीडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्र की अनिवार्यता के साथ सम्बन्धित निर्माण परियोजना की गतिविधियों को प्रारम्भ किया जा सकेगा इसके लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी पास निर्गमन अधिकारी अधिकृत किये गये हैं। इसी प्रकार शैक्षणिक पुस्तकों की दुकानें एवं बिजली पंखों की दुकानें (निर्धारित मानक) सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रातः 7 बजे से 1 बजे तक खुल सकेंगी, इसके लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को पास निर्गमन अधिकारी अधिकृत किया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर  उत्तराखण्ड राज्य में अवैध स्लाॅटरिंग पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है। लाॅकडाउन अवधि में अवैध स्लाॅटरिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लोहिया नगर माजरा, पल्टन बाजार एवं मच्छी बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से पशुवध की शिकायत मिलने पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए पशु क्रूररता एवं  बिना पंजीकरण कारोबार  करने पर तीन चालान किये गये तथा सम्बन्धितों के विरूद्ध पशु क्रूररता अधिनियम एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सुद्धोवाला में अवैध रूप से संचालित 2 मीट विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी। तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लीसा डिपो रोड में संचालित 2 मांस की दुकानों पर निर्धारित मानकों का पालन करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 111 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 97, भोजन के लिए 1, राशन हेतु 11 एवं अन्य 2 काॅल प्राप्त हुई।

जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 5 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 198 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 419 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 3842 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

जनपद के चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर एवं डोईवाला विकासखण्ड की 14 ग्राम पंचायतों में आज कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान के साथ ही साफ-सफाई अभियान, सेनिटाईजर एवं मास्क वितरण, का कार्य किया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के डिमरी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा मार्डन बैकरी पटेलनगर के 43 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2201 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम वैन आजाद कालोनी क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। कल 30 अप्रैल 2020 को  मोबाईल एटीएम वैन लक्खीबाग एवं भगत सिंह कालोनी में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी।

‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में  चर्चेस आग्सलेरी फाॅर सोशल एक्शन (CASA) द्वारा 1700 सेनिट्री नेपकीन्स, दर्शन लाल बम द्वारा 65 भोजन के पैकेट, श्रीमती अंजना वालिया द्वारा 40 भोजन के पैकेट, 50 मास्क, 6 पैकेट चावल, 6 पैकेट दाल उपलब्ध कराये तथा श्री चैतन ओबराय द्वारा चावल 5 किलो, चीनी 3 किलो, 2 किलो दाल, 5 पकेट हल्दी, 5 पैकेट मिर्च पाउडर, 2 पैकेट चाय पत्ती, 3 पैकेट टाइड पाउडर, 1 ली० रिफाईण्ड व 24 पैकेट रस्क उपलब्ध करवाये, ई-नेट सोल्यूशन्स द्वारा 240 ली० पेयजल उपलब्ध करवाया गया।

आर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रूप से तैयार किये गये 3 वाॅश वेशन जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2366 निराश्रित पशुओं जिसमें 1665 श्वान, 636 गौवंश एवं 65 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 2415 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी थाना पटेलनगर में 400, तहसील मसूरी में 100, तहसील सदर में 50, थाना नेहरूकालोनी में 400, थाना राजपुर में 450, कोतवाली दून में 300, थाना कैन्ट में 100, थाना प्रेमनगर में 115, थाना रायपुर में 150, थाना डालनवाला में 200, थाना बसंत विहार में 150 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। जनपद के देहरादून शहरी क्षेत्र में  4 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 20 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 112.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के नगर निगम क्षेत्र देहरादून में अवस्थित भगत सिंह कालोनी एवं नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में 20 बीघा में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 36, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 9, आजाद कालोनी में 27 तथा कारगीग्रान्ट में 9 एवं बीस बीघा ऋषिकेश में 6 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 677, लक्खीबाग क्षेत्र में 662, आजाद कालोनी में 943 तथा कारगीग्रान्ट में 812, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 449 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त आजाद कालोनी में 4 एवं भगत सिंह कालोनी में 1 मोबाईल वैन के माध्यम से  फल-सब्जिया उपलब्ध कराई गई। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग, कारगीग्रान्ट एवं आजाद कालोनी एवं 20 बीघा कालोनी ऋषिकेश में 1210 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 6693 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाहनगर में 1000, थाना पटेलनगर में 1100,  इन्दिरा नगर चौकी में 200, आराघर चौकी में 250, रायपुर थाना में 50, कावली में 100, नगर निगम में 250, चन्द्रबनी में 110, चैयला में 90, गौतमकुण्ड में 50, बाईपास चौकी में 150, पटेलनगर चैकी में 550, धारा चौकी में 800, कारगी काली मन्दिर में 150, बंजारावाला में 130, नवादा में 54, घण्टाघर में 40, किशननगर में 10, अजबपुर में 100, मच्छी बाजार में 25, कौलागढ में 06, कचहरी रोड में 45, आईएसबीटी चौकी में 100, ब्रहा्रम्पुरी में 27, बल्लीवाला में 15, ट्रांस्टपोर्टनगर में 250,  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!