Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

दशहरा पर लगातार 3 दिन की छुट्टी होने से पर्यटकों की उमड़ी भीड़, शहर में जगह-जगह जाम के हालात 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 अक्टूबर 2023, देहरादून। अब इसे पुलिस की लापरवाह कार्यशैली कहें या फिर नाकामी। त्योहारी सीजन में कोई यातायात प्लान न बनाने के कारण शनिवार को सुबह से रात तक पूरे शहर में यातायात थमा रहा। दशहरा पर तीन दिन की लगातार छुट्टी के कारण उमड़ी पर्यटकों की भीड़ व महाअष्टमी पर शहर में खरीदारी करने उमड़े लोगों के कारण सुबह से ही मुख्य मार्गों पर यातायात जाम होने लगा था, लेकिन शाम होते-होते स्थिति और विकराल हो गई।

शहर का कोई मार्ग ऐसा नहीं बचा, जहां वाहन जाम में न फंसे हों और हजारों वाहनों की कतार न लगी हो। रही-सही कसर विभिन्न शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरी कर दी। रात तक शहर में वाहनों का पहिया रेंग-रेंगकर चलता रहा।

दशहरा पर्व मनाने देहरादून आने व यहां से जाने वाले सैलानियों के वाहनों को नियंत्रित करने का कोई प्लान नहीं होने से शनिवार को पूरा शहर जाम की भेंट चढ़ गया। शाम को स्थिति अनियंत्रित होने पर भले ही शहर के अंदरूनी मार्गों पर लगे जाम को नियंत्रित करने पुलिस बल अपनी सुस्ती तोड़कर सड़क पर उतर गया, लेकिन शहर के मुख्य मार्ग व राजमार्ग पूरी तरह पैक रहे।

हर सड़क वाहनों से पैक व जाम ही जाम चारों तरफ, घंटों जाम के चलते लोग परेशान

पटेलनगर लालपुल-कारगी मार्ग, जीएमएस मार्ग, सहारनपुर मार्ग, आढ़त बाजार, चकराता मार्ग, राजपुर मार्ग से लेकर धर्मपुर, आराघर में लंबा जाम लगा रहा। कारगी मार्ग पर तो शाम 4:00 बजे से लगा जाम शाम 7:00 बजे तक भी नहीं खुला। लोग तीन से चार घंटे तक जाम में ही फंसे रहे, लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। परेशान लोग खुद ही जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, मगर वाहनों की कतार बढ़ने से उनके प्रयास विफल हो गए।

शहर में जब स्थिति विकट हुई तो पुलिस चाक-चौराहों पर उतरी, लेकिन तब तक स्थिति खराब हो चुकी थी। हर सड़क वाहनों से पैक व जाम ही जाम चारों तरफ। पुलिस इसे सुलझाने में जुट गई और भूल गई कि राजमार्ग पर क्या स्थिति है। पुलिस की इसी नादानी के चलते शहर के सभी राजमार्ग भारी यातायात जाम की चपेट में आ गए।

यातायात का पहिया थमा

हरिद्वार बाइपास और दून-पांवटा राजमार्ग से लेकर सहारनपुर रोड व मसूरी रोड पर यातायात का पहिया थम गया। हैरानी वाली बात तो यह है कि जाम की सूचना लोग पुलिस कंट्रोल रूम पर देते रहे और अधिकारियों के मोबाइल भी घनघनाते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

जाम के कारण कारगी चौक से लालपुल तक आने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा, जबकि सामान्य दिनों में यह दूरी महज दस मिनट में तय कर ली जाती है। वहीं, लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते रहे। उनका आरोप रहा कि शहर में यातायात व्यवस्था पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।

स्थानीय लोगों ने भी झेली मुसीबत

जो व्यक्ति अन्य राज्यों से दून आ रहे थे या बाईपास रोड के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में जा रहे थे, सिर्फ वही जाम में नहीं फंसे। जाम में परेशान रहने वालों में बड़ी संख्या स्थानीय नागरिकों की भी रही। दरअसल, शहर की बड़ी आबादी बाईपास रोड से सटे बंजारावाला, मोथरोवाला, कारगी, सरस्वती विहार, बंगाली कोठी, टर्नर रोड आदि क्षेत्रों में रहती है। शहर के मुख्य हिस्सों के बीच आवागमन के लिए बाईपास बड़ा जरिया है। शनिवार शाम को जिस किसी ने भी यहां से आवागमन किया, उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

आइएसबीटी के बाहर सर्विस लेन बंद होने के कारण पूरा यातायात फ्लाईओवर पर परिवर्तित कर दिया गया। जिसके कारण शाम से रात तक आइएसबीटी के बाहर से लेकर हरिद्वार बाईपास व सहारनपुर रोड पर वाहन जाम में फंसे रहे।पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार के मुताबिक, नवरात्र पर खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में शाम को बाजार निकले, जिसके कारण शहर में कुछ मार्गों पर यातायात दबाव की स्थिति बन गई थी और जाम लगा। जाम खुलवाने को यातायात पुलिस सुबह से रात तक के लिए सड़कों पर तैनात की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!