Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशी

धामी सरकार की संजीदगी से सहस्रताल में फंसे 13 ट्रैकर्स को मिली नई जिंदगी

-ट्रैकरों के फंसने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए थे एयर रेस्क्यू के निर्देश

-विषम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने 36 घण्टे से कम समय में पूरा किया रेस्क्यू

-एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एयर फोर्स की टीमें मौके पर भेज कर समय पर संभाल ली स्थिति

-बर्फीले तूफान की चपेट में आने से जान गवांने वाले 9 ट्रैकरों के शव भी किए रेस्क्यू

-48 किमी क्षेत्र में चार से पांच हजार मीटर ऊंचाई पर घने जंगल, बुग्याल, पठार और बर्फीले क्षेत्र से गुजरता यह ट्रैक

उत्तरकाशी। सरकार की संजीदगी से सहस्रताल ट्रैक पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स को नया जीवन मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की और मुसीबत में फंसे सभी ट्रैकर्स और गाइडों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया है। जबकि बर्फीले तूफान से जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के शवों को भी हेली रेस्क्यू से परिजनों तक सुपुर्द कराया है। मुख्यमंत्री ने घटना में जान गवांने वाले ट्रैकर्स के प्रति गहरा दुःख जताया है।

जनपद उत्तरकाशी के विषम परिस्थितियों वाले मल्ला-बेलक-कुशकल्याण-सहस्रताल ट्रैक करीब 48 किमी और 4 से 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खड़ी चढ़ाई, घने जंगल, बुग्याल और हिमालयी ग्लेशियरों से ट्रैक गुजरता है। इस ट्रैक पर कर्नाटक और अन्य राज्यों के करीब 22 ट्रैकर्स ट्रैकिंग को गए थे। ट्रैकिंग के दौरान सहस्रताल में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई थी। जबकि 13 मुसीबत में फंस गए थे। इसकी सूचना 4 जून को देर रात को जिला प्रशासन को मिली थी। प्रशासन में तत्काल सूचना शासन को दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने बिना देरी के एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वन विभाग और एयर फोर्स की मदद लेते हुए रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए। 5 जून को सहस्रताल क्षेत्र में खराब मौसम के बावजूद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स, गाइड और पोर्टर को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया था।

इसके अलावा आज सुबह यहां 4 ट्रैकर्स के शवों को भी रेस्क्यू कर लिया है। सभी ट्रैकर्स को देहरादून तक पहुंचाया गया। जबकि हादसे में जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं इधर, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश और मॉनिटरिंग में चल रहा रेस्क्यू कार्य गुरुवार को करीब 36 घण्टे से कम समय में पूरा हो गया है। समय पर मुसीबत में फंसे ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू करने पर मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सभी टीमों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम ने पहले दिन ही सभी फंसे हुए ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया था। आज गुरुवार को शेष शवों को भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह पूरी टीम की दक्षता, क्षमता और तत्परता का ही परिणाम है कि विकट परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!