Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बड़ा हादसा टला : रसायन फैक्टरी में गैस रिसाव से मची अफता-तफरी

  • लोगों को सांस लेने में परेशानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली अंतर्गत माल रोड स्थित कालकी हाइड्रो एंड केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव होने के कारण आसपास के रिहाइशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों लोगों को जब सांस लेने में परेशानी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। दमकलकर्मी देर रात तक पानी डालकर गैस रिसाव पर काबू पाने में जुटे रहे। यहां कालोनियों में रह रहे कुछ लोग दूसरी कालोनियों में रिश्तेदारों के यहां चले गए। इस दौरान फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचे।

कालकी हाइड्रो एंड केमिकल फैक्ट्री में गुड़ और शक्कर में मिलाने वाला केमिकल तैयार किया जाता है। बुधवार देर शाम केमिकल से भरे ड्रम से हाइड्रो गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे नई मंडी व रेलवे रोड के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ और नाक में जलन शुरू हो गई। कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस भी पहुंची और लोगों को घरों के अंदर भेजा। उनसे खिड़की दरवाजे बंद रखने को कहा गया।

जानकारी मिलते ही सीएफओ रमाशंकर तिवारी दमकल विभाग की दो गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू कर दिया। अंदर भरे केमिकल के ड्रमों में पानी डालना शुरू किया। इस दौरान दमकलकर्मियों को भी सांस लेने में परेशानी हुई। सीएफओ का कहना है कि फैक्ट्री में बनाए जा रहे केमिकल में पानी मिलने से हाइड्रो गैस उत्पन्न हुई। जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई।

सीएफओ ने बताया कि यह फैक्ट्री पिछले 20 सालों से रिहायशी इलाके में चल रही है। जिसमें गुड़ व शक्कर में मिलाने का केमिकल तैयार किया जाता है। बताया कि गैस रिसाव होने की जानकारी मिलने के बाद भी फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया। समाचार लिखे जाने तक रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हुआ था और पानी डालकर केमिकल से भरे ड्रम भी बाहर निकाले जा रहे थे। रिसाव के कारण कुछ लोगों को ज्यादा दिक्कत होने पर वे दूसरी कालोनियों में अपने रिश्तेदार व परिचितों के घर चले गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!