Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

सरकार के प्रयासों से केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालु पहुँचे : महाराज

भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

आकाश ज्ञान वाटका, 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर यात्रा के सफल पूर्वक संपन्न होने पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए बड़ी संख्या में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का भी आभार जताया है।

भैया दूज के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार प्रात: 8 : 30 बजे पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं। इस अवसर पर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

प्रदेश के पर्यटन सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर यात्रा के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

पर्यटन मंत्री महाराज ने चार धाम यात्रा पर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार चारधाम यात्रा पर रिकार्ड पैंतालीस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँचे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नयी केदार पुरी अस्तित्व में आ चुकी है जहाँ तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधायें मुहैया हो रही हैं। गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है। केदारनाथ धाम में रिकार्ड श्रद्धालु पहुँचे हैं। इस बार 1561882 (पंद्रह लाख एकसठ हजार आठ सौ बयासी) तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये हैं।

उन्होने बताया कि कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान कर चुकी है। पंचमुखी डोली आज प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 28 अक्टूबर 2022 को देवडोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास करेगी तथा 29 अक्टूबर 2022 को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुँचेगी। इसी के साथ इस वर्ष श्री केदारनाथ यात्रा का समापन हो जायेगा और पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजायें शुरू हो जायेगी।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे जबकि श्री हेमकुंट साहिब-लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं। द्वितीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर तथा द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को बंद हो जायेंगे।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कपाट बंद होने के पश्चात अब श्रद्धालु शीतकालीन पूजा स्थल पर आकर भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!