Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिथौरागढ़ में बारिश के कारण धामी गाँव में दो घर हो गए जमीदोज, हादसे में दो लोग मलबे में दबे

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2020, सोमवार।सीमांत जिले पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील में बारिश ने फिर तबाही मचाई है। क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण धामी गांव में दो घर जमीदोज हो गए। हादसे में दो लोग और मवेशी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। वहीं मुनस्यारी तहसील के भुजगड़ नदी घाटी के गूटी गांव में मकान में विशाल बोल्डर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। ग्राम प्रधान देवकी बिष्ट के अनुसार बासबगड़ घाटी के गूटी गांव में मकान पर बोल्डर गिरने से जानकी देवी 37 वर्ष पत्नी भूपालसिंह की मौत हो गई है। बताया कि तल्ला भैसकोट में दया राम के मकान पर मलबा और पत्थर गिरे। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के चार लोगों की जान बाल बाल बची है। वहीं बंगापानी में घटना की सूचना मिलते राजस्व, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। उप जिला अधिकारी धारचूला एके शुक्ला भी धारचूला से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश संबंधितों को दिए हैं।

तहसील बंगापानी धामी गांव के भ्यौला तोक में रात की इस घटना का ग्रामीणों को भी पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब ग्रामीण जागे तो देखा कि भ्योला तोक में भारी भूस्खलन हुआ था । वहां पर स्थित मकान का नामो निशान नहीं था। मकान में रह रहे दो लोगों सहित पालतू मवेशी लापता थे। ग्रामीणों के अनुसार लापता व्यक्तियों में विशना देवी 55 वर्ष पत्नी हयात सिंह, जवाहर सिंह 30 वर्ष हैं। यह गांव गोरी नदी से दो किमी दूर स्थित है।

पिछले रविवार की रात को भी भारी बारिश के कारण बंगापानी तहसील के गैला और टांगा गांव में भारी तबाही मची थी। पहाड़ से मलबा आने के कारण कई घर ध्वस्त हो गए थे। गैला गांव में तीन लोगों की मौत हो गई थी तो पांच घायल हो गए थे जबकि टांगा में 11 लोग मलबे दब गए थे। जिनमें नौ का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। दो की तलाश अब भी जारी है। वहीं बारिश ने एक बार भी कहर ढाया है। धामी गांव में दो मकान ढहने से दो लोग मलबे दबे बताए जा रहे हैं। सूचना पर मदद के लिए राजस्व, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

सीमांत जिले में लगातार खराब हो रहे हालात

आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और कटाव से मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला तहसील में 18 जुलाई से अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि दो अब भी लापता है। कई मकान जमींदोज हो चुके हैं। 38 परिवार सरकारी स्कूल और टेंटो में शरण लिए हुए हैं। वहीं रविवार रात फिर बंगापानी तहसील के धामी गांव में एक मकान भूस्खलन से जमींदोज हो गया। इसमें दो लोग और मवेशी भी मलबे में लापता हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!