Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही एवं लेटलतिफी के चलते जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी, सम्बन्धित संस्थान/विभाग को दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत करखते हुए सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जल रिसाव से सड़कों पर बन रहे गढ्ढे एवं सड़कों पर अवस्थित पड़ी विद्युत केबल/अपूर्ण कार्य जिनसे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की सम्भावना रहती है के दृष्टिगत एवं जन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियन्ता (दक्षिण) जल संस्थान एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत का स्पष्टीकरण तलब करने एवं 3 दिन के भीतर संतुष्टि पूर्वक जवाब न देने की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम एवं जनसुरक्षा अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अधीन कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए। साथ ही स्पष्टिकरण का संतोषजनक प्रतिउत्तर प्राप्त न होने की दशा में स्मार्ट सिटी के कार्यों को सम्बन्धित संस्थान/विभाग से वापस लिये जाने की चेतावनी दी।

स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही एवं लेटलतिफी के चलते जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के.के. मिश्रा को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों में विभिन्न माध्यमों से आये दिन प्राप्त हो रही शिकायतों में पानी की पाईपलाईन रिसाव से शहर के विभिन्न आन्तरिक मार्गों पर जल रिसाव एवं एकत्रीकरण हो रहा है, जिस कारण से सड़कों में गढ्ढो का निर्माण होने से जहां एक ओर जलजनित बिमारियों एवं दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर भूमिगत विद्युत लाईन के कार्यों में लेटलतिफी एवं लापरवाही के चलते सड़कों पर अव्यवस्थित पड़ी केबल इत्यादि सामग्री, अधूरे कार्यों जो आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है, जबकि जिलाधिकारी के बार-बार निर्देशित किये जाने के पश्चात भी सम्बन्धित द्वारा अपने कार्यों में कोई रूचि नहीं ली जा रही है, जिससे न केवल अन्य समस्या उत्पन्न हो रही हैं, बल्कि शहर की छवि भी धूमिल हो रही है, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत करखते हुए सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!