Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में लगी भीषण आग, 65 साल के चौकीदार मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवंबर 2022, गुरुवार, रुड़की। रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं,आग लगने से कारखाने के पास में बने मकान में भी दरारें आई हैं।

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। बुधवार रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को कई अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े।

इस दौरान कारखाने में रखा एक 5 किलो का सिलिंडर भी फट गया। दमकल कर्मियों को अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला तो जेसीबी बुलाकर कारखाने की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद टीम ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कारखाने में एक 65 वर्षीय अयूब नामक व्यक्ति सो रहा था, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। मृतक कारखाना मालिक सरफराज का चाचा बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। अभी कारखाने में कितना नुकसान हुआ है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की टीम पहुंची। आग बुझाने के लिए मंगलौर, भगवानपुर और रुड़की से अग्निशमन वाहन बुलाए गए। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि कारखाने के अंदर एक व्यक्ति सोया हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!