Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक

हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं : जिलाधिकारी

दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें साथ ही पीछे बैठी सवारी को भी हेल्मेट अवश्य लगायें : रश्मि भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी, 2023, गुरुवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए, इससे हम जहाँ अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। वही छोटी सी गलती का खामियाजा स्वयं के साथ ही परिवार को भुगतना पड़ता है। इसलिए हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं।

जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को दिये गये निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने जनता से अपील की है कि दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें साथ ही पीछे बैठी सवारी को भी हेल्मेट अवश्य लगायें। उन्होंने कहा दुपहिया वाहन चलाते समय स्टंट न करें तथा नाबालिक द्वारा वाहन का संचालन न करवायें।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने चार पहिया वाहन चालकों हेतु कहा कि वाहन में बैठे यात्रियों के साथ ही वाहन चालक को सीट बैल्ट अवश्य लगायें। वाहन की यांत्रिक रक्षा जाँच लें तथा चलते वाहन से शरीर का कोई अंग बाहर न निकालें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। रात्रि में वाहन चलाते समय हाई-बीम, लो-बीम लाईट का उचित प्रयोग करें, बिना वैध लाईसेंस धारक वाहन न चलायें, नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें।
उन्होंने कहा दुर्घटना से बचने के लिए वाहन को गलत तरीके से ओवरटेक न करें, साथ ही बिना वाहन के प्रपत्र पूर्ण किये वाहन का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि वाहन ओवर स्पीड न चलायें तथा वाहन में किसी भी प्रकार का ओवर लोडिंग न करें। उन्होंने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है इसके लिए वाहन में कूडादान रखना अनिवार्य है, कूडा वाहन से बाहर न फेंके।

सहायक परिवहन अधिकारी श्रीमती भटट ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का एक ही उददेश्य है कि तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों एवं उनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके। हर एक जिन्दगी परिवार के साथ ही देश के लिए अनमोल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!