Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
स्वास्थ

चाय और कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा होता है कम, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

चाय-कॉफी को लेकर कई सारे मिथक सामने आते हैं, जिसमें कई लोगों का मानना यह होता है कि चाय कॉफी का सेवन करने से सेहत पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं, इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए. लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर नियमित मात्रा में सही तरीके से चाय और कॉफी का सेवन किया जाए, तो इससे सेहत पर पॉजिटिव इफेक्ट भी पड़ते हैं और इतना ही नहीं इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आपको किस तरह से चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए।

हार्ट अटैक के खतरे को कम करे चाय कॉफी
हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है। दरअसल, कॉफी में मौजूद कैफीन और अन्य नेचुरल यौगिक दिल की धमनियों में सुधार कर सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं. इससे ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।

दूसरी और चाय में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं. यह हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

चाय और कॉफी अगर लिमिटेड मात्रा में पी जाए, तो यह दिल के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इसका नेगेटिव असर भी बॉडी पर पड़ता है। आप दिन में 1 से 2 या 3 कप चाय या कॉफी का सेवन कर सकते हैं. कोशिश करें कि बिना चीनी वाली चाय कॉफी पिएं या ब्लैक टी ब्लैक कॉफी का सेवन करें।

रिसर्च में यह भी कहा गया है कि केवल चाय या कॉफी का सेवन करने से ही हार्ट अटैक से नहीं बचा जा सकता है, इसके साथ हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!