Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

साथी डॉक्टरों ने काली पट्टी तो डॉ० एन.एस. बिष्ट ने सफेद पट्टी लगाकर दिया शांति, सद्भावना व समानता का संदेश

  • डॉ० एन.एस. बिष्ट बोले, “मौजूॅदा मुद्दे से भटक रही है बहस।”

[box type=”shadow” ]

  • [highlight]आधुनिक विज्ञान की सारी सुविधायें भोग रहे योगी और बाबाओं को चाहिये की वे विज्ञान के आधुनिक विचारों को भी अपनायें जिसके मूल में उदारता और समानता है।[/highlight]
  • [highlight]विरोध पुरानी पैथियों और बाबाओं का नहीं, उस सोच का है जो शिक्षित और वैज्ञानिक विचारधारा के लोगों को पाश्चात्य और देशद्रोही समझते हैं।[/highlight][/box]

[box type=”shadow” ]मुख्य बातें :

  • झगडना पुरातनवाद है। विज्ञान उदारता, बराबरी और जनतन्त्र का पर्याय है।
  • लोकतन्त्र में किसी को हक नहीं कि दूसरों पर अपनी संस्कृति और विचार थोपे। या जुबानी हिंसा दिखाये।
  • चरमवाद, अतिवाद किसी के लिए भी सही नहीं, न बाबाओं के लिए न वैज्ञानिकों के लिए।
  • हम सभी बराबरी का विज्ञान ही सीख रहे हैं – धोंस जमाना, दूसरों को नीचा दिखाना, अमानवीय, अवैज्ञानिक और अलोकतान्त्रिक है।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। विज्ञान में बराबरी की बहस होती है, तथ्यों को बारीकी से परखा जाता है। सिद्धान्तों को प्रयोगों की कसौटी से गुजारा जाता है। आयुर्वेद बनाम आयुर्विज्ञान की बहस में यह कहीं नजर नहीं आता। सिर्फ जुबानी धींगामुश्ती और अखाड़ेबाजी ही दिख रही है। ऐसे में दवाओं और दावों की सच्चाई का पता नहीं लगने वाला। कूटविज्ञान का पांडित्य और विज्ञान की मूर्खता का विषय गैरजरूरी था, जो कि आयुर्वेदधर्मियों की तरफ से उठाया गया। लाखों बेरोजगार आयुर्वेदिक डाक्टर इस सबमें कहीं नहीं है, इस देश की नागरिकता और शिक्षा होने के बावजूद उनसे दोयम दर्जे का व्यवहार जारी है। एलोपैथिक नर्सिंग होम उनको खटाकर गाढ़ी कमाई तो करते ही है सरकारी तंत्र में भी उनको बराबर का नहीं देखा जाता। उनमें से ज्यादातर छात्र प्रीमेडिकल की परीक्षाओं से गुजरे हुए भी होते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो विज्ञान आज कमाई का सबसे बडा़ जरिया है। आस्था को विज्ञान बताकर, विज्ञान की तकनीक के सहारे बेचा तो जा सकता है किन्तु उसमें वैज्ञानिकता नहीं लायी जा सकती। इसलिए आयुर्वेद बनाम आयुर्विज्ञान की यह बहस शुरू से ही असमान और गैरजरूरी है।

पुरातनवादी शोध की बातें तो करते हैं लेकिन ईलाज करके दिखाने में चूक जाते हैं। दवा के बदले दावे ही मरीजों को बेचे जाते हैं। यह सच है कि आस्था अपने पुराने ज्ञान के सहारे जरूरतमंदो के अज्ञान का फायदा उठाया करती है, किन्तु विज्ञान भी आत्ममुग्धता और श्रेष्ठतावाद का शिकार है। जरूरतों के वर्गीकरण में उसका कोई सानी नहीं। जो विज्ञान बराबरी के लिए बना है वह गरीब रोगियों को और गरीब करके एक विशेषाधिकारयुक्त सुविधा-सम्पन्न समाज को ही आगे बड़ा रहा है।

एक गौर करने वाली बात यह भी है कि भारत जैसे बहुलतावादी देश को सिर्फ विज्ञान के पश्चिमी माॅडल की नकल पर नहीं चला सकते। आयुर्वेद भले ही आयुर्विज्ञान न हो, उसमें वैज्ञानिकता जोड़ी जा सकती है। आयुर्वेद को और पीछे धकेलने के बजाय उसे संस्कृत के श्लोकों से बाहर निकालना होगा। संस्कृत पाण्डित्य और वेदों की भाषा है, ठीक लैटिन या ग्रीक की तरह आमजन की भाषा नहीं। वैज्ञानिकता लाने के लिए आयुर्वेद को संस्कृत के बजाय हिन्दी और अंग्रेजी में पढ़ाया जाय, ताकि उसमें खुलापन आ सके। आयुर्वेद के छात्रों को प्रारम्भ से ही आधुनिक विज्ञान की पहुॅच की सुविधा दी जाय। कम से कम सामान्य शल्य चिकित्सा का काम उनको सिखाया जाय।

एलोपैथी उभरता हुआ विज्ञान है और शिक्षित वर्ग में सहज ग्राह्य है। किन्तु ऐसा नहीं है कि आयुर्वेद के साथ मिलकर वो नवाचार, नवशोध नहीं कर सकता । मिशाल के लिए ऐलोपैथी की सबसे बड़ी ताकत यानि सूक्ष्म और अदृश्य का पता लगा पाना ही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती जा रही है। हम ऐसी दवा नहीं बना पाते, जो रोग की एक से अधिक मैकेनिजम पर एक साथ प्रभावी हो; क्योंकि रोग और उपापचय जटिल प्रक्रियाओं से बनते है ऐसे में आयुर्वेद का स्थूल प्रभाव कारगर न भी हो तो शोध के लिऐ प्रेरित कर सकता है।

कुल मिलाकर आयुर्वेद का आधुनिकीकरण और आयुर्वेद डाक्टरों का चिकित्सा सेवा में समावेश ही बहस के केन्द्र में होना चाहिए। आधुनिक विज्ञान की सारी सुविधायें भोग रहे योगी और बाबाओं को चाहिये की वे विज्ञान के आधुनिक विचारों को भी अपनायें जिसके मूल में उदारता और समानता है। किसी भी लोकतंत्र में अंधविश्वास और कूटविज्ञान का सुरक्षाबोध विज्ञान की जीवटता और बौद्धिक संघर्ष पर हावी नहीं होना चाहिए।

अन्त में विरोध पुरानी पैथियों और बाबाओं का नहीं, उस सोच का है जो शिक्षित और वैज्ञानिक विचारधारा के लोगों को पाश्चात्य और देशद्रोही समझते हैं। संस्कृतिगान देशभक्ति का प्रमाण नहीं है। सच्ची देशभक्ति विवकेपूर्ण, निरपेक्ष, नि:स्वार्थ सेवा में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!