Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

आरोग्य सेतु एप अपनायें, करोनामुक्ति की ओर कदम बढ़ायें – त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमन्त्री

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 20 अप्रैल, 2020, देहरादून। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सजग करने के उद्देश्य से भारत सरकार आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) मोबाइल एप जारी किया गया हैं। इस एप के जरिए सरकार संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक करने के साथ साथ यह भी जानकारी रख पायेगी कि यूजर्स मरीजों के संपर्क में है या नहीं। इसके माध्यम से यूजर अपने अंदर कोरोना के लक्षणों की पहचान करने के साथ ही यह भी पता लगा पायेगा कि जाने-अनजाने में वह किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया। इसके आधार पर यह एप यूजर को सलाह देती है कि अब उसे आगे क्या करना होगा। इतना ही नहीं यदि यूजर ‘हाई रिस्क’ एरिया में हैं तो एप उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने, हेल्पलाइन पर फोन करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए सलाह एप द्वारा दी जाती है। इसके लिए एप को कोरोना संक्रमितों के डेटाबेस से जोड़ा गया है। इस एप के द्वारा संक्रमित व्यक्ति की जानकारी सरकार तक भी दी जाती है। यूजर को इस एप के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ/उपाय भी बताये जाते हैं।

[box type=”shadow” ]

“कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम का आंकलन करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) मोबाइल एप लांच किया गया है। यह आपको बताएगा कि आप जोखिम में हैं या नहीं। एप ब्लूटूथ और जीपीएस से चलता है। सरकार ऐसा वादा ही नहीं बल्कि दावा भी करती है कि यह कोविड-19 संक्रमण के प्रसार, जोखिम, बचाव एवं उपचार पर आप तक सही, सटीक एवं बेहद आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा। आईये कोविड-19 की लड़ाई में इसे अहम हथियार बनाकर सभी डाउनलोड करें और कोरोनामुक्त भारत की ओर बढ़ें।”                                                                                             ……. त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमन्त्री

[/box]

 

[box type=”shadow” ]आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) मोबाइल एप इनस्टॉल करने का तरीका:

  • सबसे पहले एंड्राइड फोन के प्ले स्टोर में जायें।
  • प्ले स्टोर में जाने के बाद सर्च में ‘आरोग्य सेतु एप’ (Aarogya Setu) लिखें और इनस्टॉल करें।
  • आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करने के उपरान्त ‘ओपन(Open)’ पर क्लिक करें।
  • तदुपरान्त फोन पर आये विकल्पों में से अपनी भाषा चुनें और चयनित भाषा पर क्लिक करें। (इस एप में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओँ समेत 11 और भाषाएँ सम्मिलित की गयी हैं )
  • अब Next पर क्लिक करें।
  • Next पर क्लिक करते ही मोबाइल पर नये पेज खुलेंगे जिसमें इस एप के बारे में जानकारी दी होगी।
  • अंत के पेज पर ‘रजिस्टर करें’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फिर एप परमिशन का नया पेज खुलेगा, जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन, ब्लूटूथ, डाटा शेयरिंग का विवरण दिया होगा। इन सारी जानकारियों पढ़ने के पश्चात् ‘मैं सहमत हूँ’ पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए आएगा। अपना मोबाइल नंबर लिखें और ‘सबमिट’ दबायें।
  • अब आप द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी(OTP) आएगा इस ओटीपी को  एंटर करें।
  • अब फोन में वैकल्पिक फॉर्म आएगा जिसमें आपका नाम, उम्र एवं 30 दिनों में विदेश यात्रा के बारे में विवरण लिखना होगा।
  • अब आप ‘आरोग्य सेतु एप’ (Aarogya Setu) हेतु रजिस्टर को चुके हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!