Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है : तरुण चुघ

रायपुर विधानसभा में विधायक और महानगर भाजपा के बीच तालमेल की कमी के कारण आयोजन नहीं किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। भाजपा की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और वह प्रदेश के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। बीते कुछ वर्षों के भीतर शुरू हुई कई महत्वाकांक्षी योजनाओं ने यह साबित किया है कि भाजपा सरकार उत्तराखंड के विकास को ईमानदारी से प्रयासरत है। यह बातें भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने दून में विजय संकल्प यात्रा के दौरान कहीं।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शनिवार को दून पहुंची। यहां महानगर के चार विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हुई जनसभाओं को संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी से पूर्व की सरकारों ने हिंदू आस्था के केंद्रों पर कभी पैसा खर्च नहीं किया। भाजपा की सरकार आने के बाद काशी हो उत्तराखंड के चारधाम हों या जगन्नाथ पुरी हो, तीर्थ स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अटल आयुष्मान योजना, उज्ज्वला, हर घर को नल से जल, घसियारी कल्याण योजना आदि को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया। कहा कि कोरोना काल में जब करीब सभी दल के नेता और कार्यकर्त्ता घरों में कैद थे, तब भाजपा कार्यकर्त्ता निरंतर सेवा कार्य में लगे थे। दावा किया कि अब की बार 60 पार के नारे को कार्यकर्ता धरातल पर लाएंगे और प्रदेश में इतिहास बदल कर एक बार फिर भाजपा की सरकार स्थापित करेंगे।

कांग्रेस भूतकाल, भाजपा वर्तमान व भविष्य की पार्टी

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी विजय संकल्प यात्रा के दौरान कार्यकर्त्ताओंमें जोश भरा। कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करवाने के प्रयास में लगे हैं, पर उनकी पार्टी को उन पर विश्वास ही नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है और भाजपा की डबल इंजन सरकार इसे साकार करने को प्रतिबद्ध है। पिछले पांच वर्ष में आल वेदर रोड, चारधाम विकास समेत तमाम योजनाएं यह साबित कर रही हैं।

चार विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

शनिवार को दून पहुंची विजय संकल्प यात्रा का महानगर भाजपा की ओर से राजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सालावाला चौक, कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत साधूराम इंटर कालेज कांवली और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ब्लेसिंग फार्म कारगी रोड पर स्वागत और सभा आयोजित की गई। इसके अलावा शहर में दोपहिया और पैदल रैली के साथ यात्रा वाहन का स्वागत भी किया गया। विजय संकल्प यात्रा के दौरान हुई सभाओं को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, विधायक खजान दास, दिनेश रावत ने भी संबोधित किया।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नहीं गई यात्रा

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शनिवार को दून पहुंची और महानगर की चार विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत हुआ। हालांकि, महानगर में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, लेकिन रायपुर में विधायक और महानगर भाजपा के बीच तालमेल की कमी के कारण आयोजन नहीं किया गया। इसको लेकर क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं में आक्रोश भी है। राजपुर रोड, मसूरी, कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्त्ता शामिल हुए। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों और आगामी चुनाव में दावेदारी की तैयारी कर रहे नेताओं ने भी अपनी ताकत दिखाई। महिला मोर्चा की ओर से पारंपरिक पोशाक में रैली निकाली, जबकि भाजयुमो महानगर की ओर से भी दोपहिया रैली निकाली गई। वहीं, दावेदारी कर रहे नेताओं ने भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!