Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जज़्बे को सलाम : दून की बेटी निधि बिष्ट वायु सेना में बनेंगी फ्लाइंग आफिसर

  • जांबाजों की कहानियों से प्रेरित होकर निधि ने सेना में जाने का किया निश्चय।

[highlight]”देश की सच्ची सेवा सिर्फ सेना में जाकर ही की जा सकती है” : निधि बिष्ट[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। 19 जून 2021 को वह हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकेडमी से पास आउट होकर फ्लाइंग आफिसर बनेंगी, दून की बेटी निधि बिष्ट। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली निधि बिष्ट का पहला सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना था। हालांकि, जांबाजों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने सेना में जाने का निश्चय किया।

पौड़ी के अस्वालस्यूं क्षेत्र, महड़ गांव में वर्ष 1996 में जन्मी निधि बिष्ट बचपन से ही होनहार थी एवं जज्बे की अपने में समय हुए थीं, इसी का परिणाम है कि वह आज भारतीय वायु सेना में उड़ान भरने के लिए तैयार है। उनकी मां ऊषा बिष्ट गृहणी हैं और पिता अनिल बिष्ट निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। छोटे भाई पीयूष बिष्ट का फास्ट फूड संबंधी कारोबार है।

वन अनुसंधान संस्थान (FRI) से स्नातकोत्तर व पीएचडी करने वाली निधि के पास वानिकी अनुसंधान के रूप में करियर बनाने का सुनहरा अवसर था। हालांकि, इसके अलावा पूर्व में उन्होंने तय किया था कि वह सिविल सेवा में जाएंगी। फिर वक्त ने करवट ली और उन्हें सेना की जांबाजी के किस्से प्रेरित करने लगे। उन्हें लगने लगा कि देश की सच्ची सेवा सिर्फ सेना में जाकर ही की जा सकती है।

बचपन से ही पढ़ाई में होनहार निधि बिष्ट ने जब अपनी यह इच्छा परिवार के साथ साझा की तो उन्होंने हर बार की तरह यहां भी हौसला बढ़ाया। निधि आसानी से एयर फोर्स कामन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) पास कर लिया और पिछले साल अगस्त माह में वह 11 माह के प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद चली गईं। निधि की मां ऊषा बिष्ट कहती हैं कि उनके परिवार के लिए इससे अधिक खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती।

निधि बिष्ट का परिवार इस समय देहरादून के केदारपुरम में रहता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर स्थित चौरास के सैंजो स्कूल हुई। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से की। दिल्ली विश्व विद्यालय से स्नातक करने के बाद FRI से स्नातकोत्तर और पीएचडी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!