Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्ड

दून पुलिस ने झारखंड में दस साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस ने झारखंड की देवघर पुलिस के साथ मिलकर करौं थाना क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से नगद सहित मोबाइल, सिम व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उत्तरांखड पुलिस देहरादून थाने में दर्ज मामले में अपराधियों की तलाश में देवघर साइबर थाना पहुंची थी। उत्तराखंड पुलिस को देहरादून थाने में दर्ज मामले में नबुवत, तनवीर, जुनैद व शारीद की तलाश थी। पुलिस जल्द ही पकड़े शातिरों को अपने साथ दून लेकर आएगी।

बता दें कि रायपुर थाने में दर्ज एक साइबर क्राइम के मुकदमे में डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने 11 सदस्यीय टीम बनाते हुए आरोपितों की धरपकड़ के लिए झारखंड भेजा था। उनसे कहा था कि आरोपितों को गिरफ्तार करके ही वापस लौटना।

ये सामान हुए बरामद  

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 2,63,050 रुपये नकद सहित 50 सिम कार्ड, 30 मोबाइल फोन, आठ एटीएम, 7 विभिन्न बैंकों का पासबुक व चार चेकबुक बरामद किए गए हैं। बदिया गांव से गिरफ्तार चार साइबर अपराधियों के पास से 53,050 हजार रुपये नकद सहित 9 मोबाइल फोन व 47 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जबकि, भारेंडीहा गांव से गिरफ्तार छह साइबर अपराधियों के पास से 2,10,000 रुपये नकद, 21 मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, आठ एटीएम, सात पासबुक व चार चेकबुक बरामद किए गए हैं।

दून पुलिस कई राज्यों में कर रही छापेमारी 

डीआइजी अरुण मोहन जोशी के मुताबिक, दून पुलिस पांच राज्यों में साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हमारी कोशिश है कि साइबर ठगी के मास्टर माइंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो। सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर स्तर पर जाकर साइबर ठगों को गिरफ्तार करें।

दून के प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपित ने किया सरेंडर

देहरादून के प्रापर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड के एक और आरोपित ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक हत्यारोपित पहले मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुका है। पुलिस आरोपितों से हत्या का राज उगलवाने को उन्हें कस्टडी रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है।

गत आठ फरवरी की सुबह देहरादून के थाना नेहरू कालोनी के आदर्श विहार नत्थनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर पंकज सिंह का शव मीरापुर व जानसठ रोड के मोड़ पर पुलिस सहायता केंद्र के आगे कार में मिला था। उसकी छाती में कई गोलियां लगी थीं। पंकज की पत्नी अंशु ने चमोली जेल में बंद कुख्यात जितेंद्र उर्फ जित्ती पर रंगदारी न देने पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था।

हत्याकांड के एक आरोपित देहरादून के शांति कुंज नेहरू कालोनी निवासी रोजी उर्फ सुरेंद उपाध्याय ने मुजफ्फनगर की कोर्ट में सरेंडर किया। गत दिनों एक हत्यारोपित मेरठ के बाफर निवासी यतेंद्र चौधरी ने मेरठ की कोर्ट में सरेंडर किया था। एक अन्य आरोपित रामबीर फरार है। उसकी धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!