Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जानिए कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं आप

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मई 2024, देहरादून। हाथ धोना अच्छी आदत है। इससे शरीर कई बीमारियों से बच सकती है। हालांकि, दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोने से बचते हैं, बहुत से लोग तो टॉयलेट या वॉशरूम से आने के बाद हाथ ही नहीं धोते या भूल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आप अपनी सेहत को लेकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। शौचालय से आकर हाथों को न धोना और दूसरे काम करने लग जाना हेल्थ के लिए हानिकारक है, इससे वहां मौजूद बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं और कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।

टॉयलेट यूज करने के बाद हाथ न धोने के नुकसान

1. बीमारियों का घर बन सकता है शरीर
अगर आप पब्लिक टॉयलेट यूज कर रहे हैं और फिर हाथों को नहीं धो रहे हैं तो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। दरअसल, पब्लिक टॉयलेट में अनगिनत लोग जाते हैं और बिना हाथ धोए बाहर आ जाते हैं, जिससे वहां के कीटाणु एक-दूसरे में ट्रांसफर हो सकते हैं, शरीर के अंदर पहुंचकर ये कीटाणु कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। गंदे हाथों से फोन, पॉनी की बॉटल, पर्स या कोई चीज छूने से इंफेक्शन का खतरा भी रहता है।

2. दूसरों को बना सकते हैं बीमार
टॉयलेट यूज करने के बाद अगर हाथ नहीं धोते हैं तो जो भी आपके हाथों को संपर्क में आता है, वह बीमार पड़ सकता है। इससे आप पैथोजन के कैरियर बन जाते हैं, जो खुद के साथ दूसरों के लिए खतरनाक है, ऐसे में अपनी इस आदत को बदल लीजिए।

त्वचा को नुकसान
टॉयलेट से आकर हाथ न घोने से स्किन को बड़ा नुकसान हो सकता है, इससे स्किन डैमेज तक हो सकती है। दरअसल, जब बैक्टीरिया वाले हाथों से आप अपनी ही त्वचा को छूते हैं तो वहां एलर्जी फैल सकती है. सेंसेटिव स्किन के लिए तो समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। इससे रैशेज, पिंपल्स, खुजली और जलन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, इससे बचने के लिए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने हाथ धोना का सही तरीका बताया है।

टॉयलेट से आकर हाथ धोने का सही तरीका क्या है

1. हाथों की सरफेस को कम से कम 30 सेकंड तक सही तरह रगडक़र साफ करें।

2. हाथों को हमेशा साबुन से अच्छी तरह धोएं, ताकि बैक्टीरिया का सफाया हो सके।

3. हाथों को धोते वक्त उंगलियों और नाखूनों को सही तरह साफ करें।

4. गीले हाथों पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी से बैठ सकते हैं, इसलिए हाथों को तुरंत अच्छी तरह सुखा भी लें।

5. हाथों को पोंछने के बाद पेपर टॉवल को फेंके नहीं बल्कि दरवाजे के पीछे अच्छी तरह रख दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!