Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

कसरत के बाद न करें ये 5 गलतियां, पूरी मेहनत हो सकती है खराब

जब भोजन की बात आती है तो हमेशा ही पोषण विशेषज्ञ और डॉक्टर पोषक तत्वों से भरपूर और सीमित मात्रा में खाना खाने की सलाह देते हैं।यही बात कसरत सेशन पर भी लागू होती है। अपनी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज करने या गलत एक्सरसाइज से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।आइए आज हम आपको कसरत से जुड़ी ऐसी सामान्य गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे फिटनेस ट्रेनर्स बचने को कहते हैं।

एक्सरसाइज को एकदम से बंद करना
एक्सरसाइज को एकदम से बंद करना अगर आप एकदम से अपनी एक्सरसाइज बंद कर देते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है।उदाहरण के लिए अगर आप दौड़ रहे हैं तो फिर धीरे-धीरे अपनी गति को कम करें, लेकिन दौड़ते हुए एकदम से न रूकें।वहीं अन्य एक्सरसाइज के बाद शरीर को ठंडा करने के लिए आप स्ट्रेचिंग या फॉम रोलिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं क्योंकि इनसे शरीर का तापमान और हॉर्ट रेट धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है।

ओवरट्रेनिंग करना
धीरे-धीरे कसरत का समय बढ़ाना आवश्यक है, लेकिन अति करना ठीक नहीं है।ओवरट्रेनिंग या अधिक वर्कआउट करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे हृदय गति में बढ़ोतरी, भूख में कमी और तेजी से वजन घटना आदि ओवरट्रेनिंग के कुछ प्रभाव हो सकते हैं।इसके अतिरिक्त ओवरट्रेनिंग करने बाद एकदम से पानी का सेवन करने से भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।यहां जानिए एक्सरसाइज के बाद वजन घटने न देने वाली आदतें।

गलत तरीके से एक्सरसाइज करना
यह कसरत के बाद की गलती नहीं है, लेकिन एक्सरसाइज से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बात है।खासतौर से अगर आप पहली बार या फिर कई दिनों के बाद अपना कसरत सेशन शुरू करने जा रहे हैं और कोई ट्रेनर आपके साथ नहीं है तो कुछ सरल एक्सरसाइज करें और वेट लिफ्टिंग तो बिल्कुल भी न करें।इसके अतिरिक्त ऑनलाइन वीडियोज देखकर एक्सरसाइज करने की गलती तो बिल्कुल न करें।

कूल डाउन सेशन को छोटा रखना
अगर आप कसरत के बाद कूल डाउन सेशन को महत्वपूर्ण नहीं समझते हैं और इसे छोड़ देते हैं या बहुत छोटा रखते हैं तो ऐसा करना गलत है।दरअसल, कसरत के बाद शरीर के तापमान को सामान्य करने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप कसरत के बाद थोड़ा समय कूल डाउन सेशन को भी दें।जैसे अगर आप 60 मिनट एक्सरसाइज कर रहे हैं तो बाद में 10-15 मिनट वार्म अप करें।

कसरत के बाद गलत खान-पान
जिस तरह से कसरत से पहले सही चीजों का सेवन करना आवश्यक है, ठीक उसी तरह कसरत के बाद भी खान-पान पर ध्यान दिया जाना चाहिए।कसरत के बाद खट्टे फल, मिर्च-मसालेदार खाना और मिठाइयों आदि के सेवन से बचना चाहिए।इनकी बजाय दलिया, एक प्रोटीन शेक, ह्यूमस के साथ होल ग्रेन टॉर्टिलास, ग्रीक योगर्ट, सब्जियों से भरा सलाद और ग्रिल्ड चिकन खाया जा सकता है।यहां जानिए कसरत के बाद खाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!