Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
दिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

कुछ महीने जेल में रहना पड़े तो परवाह नहीं : सिसोदिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, नई दिल्लीदिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए अपने घर से सीबीआई ऑफिस की ओर निकल चुके हैं। इस दौरान उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हजारों पार्टी कार्यकर्ता सिसोदिया के घर के बाहर पहुंचे हुए हैं। इसी सबको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हंगामा होने की आशंका जताई थी, जिसको लेकर प्रशासन ने सिसोदिया के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

CBI ऑफिस पूछताछ के लिए जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, “आज फिर CBI ऑफिस जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

मनीष सिसोदिया के ट्वीट के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उनके रीट्वीट करते हुए लिखा- भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतजार करेंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी को डर है कि शायद आज सीबीआई मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। मुंबई में शुक्रवार शाम एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि पूरा ताना-बाना सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए बुना गया है। सिसोदिया को पूछताछ के लिए सीबीआइ मुख्यालय बुलाया गया है, जहां सीबीआइ उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। आम आदमी पार्टी में उनके योगदान के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया का पार्टी के लिए बहुत बड़ा योगदान है।

बता दें कि पहले सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया को पूछताछ के लिए 19 फरवरी (रविवार) को बुलाया था, लेकिन तब उन्होंने दिल्ली के वित्त मंत्री होने के नाते बजट तैयार करने और पेश करने को लेकर दूसरी तारीख देने का अनुरोध किया था,  जिसके बाद सीबीआई ने नई तारीखे देते हुए 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!