Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘डंकी’ का इमोशन और ह्यूमर से भरपूर ट्रेलर रिलीज, 21 दिसंबर को सिनेमा घरों में देगी दस्तक 

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 दिसम्बर 2023, गुरूवार, मुम्बई। शाहरुख खान इन दिनों अपने करियर के एक शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इस साल आईं उनकी दोनों फिल्में पठान और जवान ब्लॉकबस्टर रहीं। अब अभिनेता की फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार है, जिसके टीजर और गानों पर दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया है।बीते दिन जब डंकी के ट्रेलर को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई तो यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।अब आखिरकार शाहरुख अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर के साथ हाजिर हो गए हैं।

ट्रेलर में शाहरुख का किरदार हार्डी इंगलैंड जाना चाहता है, लेकिन उसके पास सही कागजात नहीं हैं। वह चोरी-छुपे डंकी फ्लाइट (अवैध रास्ता) का इस्तेमाल कर विदेश पहुंच जाता है, लेकिन वहां पहुंचकर उसका दिल वापस अपने घर और अपने देश पहुंचने का करता है। ट्रेलर में शाहरुख की दोस्तों के साथ मस्ती भरी जिंदगी, तापसी पन्नू उर्फ मन्नू संग उनका रोमांस और कॉमेडी का तडक़ा इसे देखने लायक बनाता है, लेकिन इन सबके परे यह भावुक भी करता है।

फिल्म ‘डंकी’ उन लोगों के बारे में है, जो एक बार घर और देश से बाहर तो चले जाते हैं, लेकिन ये जमीन उन्हें फिर खींच लाती है। शाहरुख अपने सपने साकार करने की जद्दोजहद और जिंदगी बदलने की एक बेमिसाल कहानी लाने वाले हैं।
शाहरुख के मुताबिक, यह फिल्म ऐसी है, जो दर्शकों के चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आएगी। इसे देखने के बाद न सिर्फ उन्हें अपने परिवार, बल्कि देश से भी प्रेम हो जाएगा।कुछ दिनों पहले उनके एक फैन ने पूछा था कि डंकी क्या खास लेकर आएगी तो इस पर शाहरुख ने कहा था, फिल्म में राजकुमार हिरानी हैं और क्या चाहिए?शाहरुख यह भी बोल चुके हैं कि उनकी इस फिल्म के लिए भी सिनेमाघरों में जमकर भीड़ जुटेगी।

फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख की जोड़ी पहली बार तापसी के साथ बनी है। इसमें दीया मिर्जा, बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में हैं।फिल्म में धर्मेंद्र और सतीश शाह भी हैं, वहीं विक्की कौशल और काजोल मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की पत्नी गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।इसके जरिए शाहरुख ने पहली बार हिरानी संग काम किया है। डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

अभिनेता शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो ने धमाल मचा दिया था। इसके बाद टाइगर 3 में शाहरुख के कैमियो ने धमाका किया। अब शाहरुख-सलमान फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में साथ दिखेंगे, जो वाईआरएफ के चर्चित स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में शाहरुख और सलमान की भिड़ंत देखना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा।सुजॉय घोष की एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख को पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान के साथ पर्दे पर देखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!