Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

अनवरत जारी है, उत्तराखंड के लोकप्रिय डाॅक्टर एसडी जोशी की ‘चलो गाँव की ओर’ मुहिम – उत्तरकाशी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  • पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये सरकार के साथ-साथ हम सभी डाॅक्टरों को अपने स्तर से प्रयास करने होंगे : डाॅ० एसडी जोशी
  • ‘विचार एक नई सोच’ संस्था के दीपक जुगराण ने बांटे मास्क और सेनिटाईजर, कोरोना को लेकर किया लोगों को जागरूक

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 12 अक्टूबर 2020, देहरादून। डाॅक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। कुछ डाॅक्टर इसको साकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं डाॅक्टर एसडी जोशी। उत्तराखंड के लोकप्रिय फिजीशियन डाॅक्टर एसडी जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने व्यवहार और समर्पण से मरीजों में खासा लोकप्रिय डाॅ० एसडी जोशी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जिन-जिन जनपदों में इन्होंने अपने रिटायरमेंट से पहले सेवायें दी वहाँ से आज भी मरीज इनकी सलाह लेने या इनको दिखाने के लिये देहरादून स्थित इनके शंकर क्लीनिक में आते हैं। डाॅ० एसडी जोशी भी किसी को निराश नहीं करते हैं। चिकित्सा सेवा के तमाम संगठनों से जुड़े डाॅ० एसडी जोशी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के 2 बार निर्विरोध अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

[box type=”shadow” ]उत्तरकाशी में लगाया फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प

वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ० एसडी जोशी की पहाड़ के दुर्गम इलाकों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें देने की मुहिम लगातार जारी है। पौड़ी, चमोली के बाद डाॅ० एसडी जोशी ने उत्तरकाशी जनपद में फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प लगाया। उत्तरकाशी पहुँचने पर डाॅ० एसडी जोशी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्तरकाशी जनपद के सीएमओ डाॅ० डीपी जोशी भी मौजूद रहे। डूंडा और भटवाड़ी ब्लाॅक में आयोजित फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में वरिष्ठ फिजिशीयन डाॅ० एसडी जोशी ने 300 से अधिक मरीज देखे। इन मरीजों में सामान्य बीमारियों के आलावा 100 से अधिक मरीज हृदय रोग व शुगर से संबधित बीमारियों के भी थे। हृदय रोग से संबधित मरीजों का मौके पर फ्री इसीजी व शुगर के रोगियों की फ्री शुगर जाँच की गई। सभी जाँच पूरे एतिहात के साथ सम्पन्न कराने में डाॅ० एसडी जोशी की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य कपिल थापा ने अहम योगदान दिया।[/box]

कोरोना संक्रमण को लेकर किया गया जागरूक
डाॅ० एसडी जोशी ने मेडिकल हैल्थ कैंप में स्वास्थ्य जाँच को आये सभी मरीजों को कोराना महामारी को लेकर जागरूक किया। उन्हें कोरोना के लक्षण व बचाव के तरीकों के बारे में बिस्तार से बताया। साथ ही वायरल संक्रमण व कोरोना संक्रमण के अंतर को भी मरीजों के समझाया। डाॅ० एसडी जोशी ने स्वास्थ्य जाँच को आये लोगों से कहा कि बीमारियों को छिपायें नहीं, डाॅक्टर को बतायें। बिना डाॅक्टरी सलाह के कोई भी दवा नहीं खायें।

[box type=”shadow” ]दीपक जुगराण ने बाँटे मास्क व सेनेटाइजर

उत्तरकाशी में लगाये गये फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में “विचार एक नई सोच” संस्था के सदस्य दीपक जुगराण ने स्वास्थ्य जाँच को आये सभी लोगों को फ्री मास्क व सेनेटाइजर बाँटे। दीपक जुगराण ने स्वास्थ्य जाँच को आये सभी लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए घर से बाहर बिना मास्क के न निकलने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को भी कहा। लोगों ने विचार एक नई सोच संस्था की सराहना करते हुए कोरोना जागरूकता को लेकर संस्था के प्रयासों की सराहना की।[/box]

पहाड़ों के प्रति सर्मपित डाॅ० एसडी जोशी
डॉ० एसडी जोशी ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों से जनता को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि वह लोग जो महंगी दवाईयाँ नहीं खरीद सकते व जाँचें नहीं करा सकते, उन्हें ऐसे शिविरों से लाभ मिलता है। डाॅ० एसडी जोशी ने कहा कि वह समय-समय पर पहाड़ों में जनता के लिये नि:शुल्क सेवायें देते रहेंगे।

[box type=”shadow” ]चलो गाँव की ओर मुहिम के जरिए मिल रहा लोगों को फ्री ईलाज
डाॅक्टर एसडी जोशी ने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये सरकार के साथ-साथ हम सभी डाॅक्टरों को अपने स्तर से प्रयास करने होंगे। इसकी शुरूआत मैने स्वयं से की है। मेरा गाँव चमोली जनपद के अंतर्गत आता है। जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसलिये मैं प्रत्येक दो माह में एक स्वास्थ्य कैंप अपने गाँव में लगाता हूँ, जिससे मेरे गाँव के साथ ही आस पास के गाँव के लोगों को स्वास्थ्य संबधी जागरूकता के साथ ही, उनकी तमाम बीमारियों का ईलाज हो सके। इसके साथ ही इस कैंप में सभी दवाईयाँ भी नि:शुल्क दी जाती हैं। चमोली के साथ पौड़ी जिले के अधिकांश गाँवों में “विचार एक नई सोच” संस्था के साथ मिलकर फ्री कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। उत्तरकाशी जनपद में भी फ्री कैंप आयोजित किया गया है। जहाँ पर 300 से अधिक मरीज देखे गये हैं। इसमें से 100 से अधिक मरीजों की ईसीजी व शुगर जाँच नि:शुल्क की गई है। मेरी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। मेरी कोशिश रहेगी कि प्रत्येक जनपद में दुर्गम गाँवों में और जहाँ जरूरत हो वहाँ नि:शुल्क हैल्थ कैंप लगाता रहुँगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!