Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकार की बड़ी उपलब्धि : विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में देश का संबसे लंबा झूला मोटर पुल डोबरा-चांठी सेतु बनकर तैयार, जल्द ही होगा लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 सितम्बर 2020, देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में देश का संबसे लंबा झूला मोटर पुल डोबरा-चांठी सेतु बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इस पुल का लोकार्पण होगा। इस पुल के बनने से लोगों का 14 साल का इंतजार खत्म होगा और प्रतापनगर क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को सुहाना सफर शुरू हो जायेगा।

[box type=”shadow” ][/box]

इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2005 में शुरु हुआ था। फिलहाल इस पुल पर यूटिलिटी वाहन चल रहे हैं। इस माह के अंत तक इस पुल के लोकार्पण की उम्मीद है। प्रतापनगर क्षेत्र की जनता पुल के बनने को लेकर काफी बेताब है। प्रतापनगर से टिहरी तक पहुँचने के लिए वर्तमान में 5-6 घंटे लगते हैं लेकिन इस पुल के जरिए डेढ़ से 2 घंटे में ही प्रतापनगर से टिहरी पहुँचा जा सकेगा। पुल के निर्माण को लेकर प्रतापनगर की जनता ने जिला प्रशासन के ऊपर काफी प्रेशर दिया था जिसके बाद पुल के कार्य में काफी तेजी आई और अब यह लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इस पुल के बनने से प्रतापनगर की जनता बहुत खुश है। जनपद टिहरी गढ़वाल में डोबरा-चांठी में भारी वाहन झूला मोटर सेतु लंबाई 760 (मुख्य स्पान 440 मीटर एवं वायाडक्ट 320 मीटर) लागत 278.48 करोड़ रूपये का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
यह पुल देश का सबसे लंबा झूला मोटर सेतु होगा। 14 साल के लम्बे इंतजार के बाद प्रतापनगर के लोगों के लिए जल्द ही वह शुभ अवसर आने वाला है जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार था। टिहरी को प्रतापनगर से सीधे जोड़ने वाला डोबराचांठी पुल भारत का सबसे लम्बा मोटरेबल सिंगल लेन झूला पुल बनकर तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि राज्य सरकार ने प्रतापनगरवासियों की पीड़ा और डोबरा चांठी पुल की अहमियत को समझते हुए इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा। इसके लिए एकमुश्त बजट जारी किया गया। इसका परिणाम हम सभी के सामने है। टिहरी झील के ऊपर डोबरा चांठी पुल से 3 लाख से ज्यादा की आबादी को जिला मुख्यालय तक आने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!